Naval Dockyard Mumbai Apprentice 2023: नवल डॉकयार्ड मुंबई की ओर से विभिन्न पदों के लिए अप्रेंटिस भर्ती निकाली गयी है। आठवीं, दसवीं एवं आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है जो 24 जून 2023 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अप्रेंटिसशिप पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट apprenticedas.recttindia.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने से पहले अभ्यर्थी निर्धारित की गयी योग्यता एवं मापदंड अवश्य चेक कर लें।
नवल डॉकयार्ड मुंबई अप्रेंटिसशिप 2023 आवेदन पत्र डायरेक्ट लिंक
इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गयी है। कुछ पदों के लिए 8वीं एवं दसवीं पास होना अनिवार्य है वहीं कुछ पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित स्ट्रीम में आईटीआई किया हो। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष एवं अधिकतम आयु 21 वर्ष तय की गयी है यानी की उम्मीदवार का जन्म 21 नवंबर 2002 एवं 21 नवंबर 2009 के बीच हुआ हो। आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
नवल डॉकयार्ड मुंबई अप्रेंटिसशिप भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल apprenticedas.recttindia.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्लिक हियर टु रजिस्टर ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उम्मीदवार लॉग-इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
नवल डॉकयार्ड मुंबई अप्रेंटिसशिप भर्ती 2023 नोटिफिकेशन डायरेक्ट लिंक
Naval Dockyard Mumbai Apprentice 2023: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन टेस्ट से होकर गुजरना होगा। जो उम्मीदवार ऑनलाइन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे उनको इंटरव्यू/स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू/स्किल टेस्ट का आयोजन सितम्बर 2023 में किया जाएगा। उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट ऑनलाइन टेस्ट एवं इंटरव्यू/स्किल टेस्ट में किये गए प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
2023-06-05T13:54:24Z dg43tfdfdgfd