VIRGO WEEKLY HOROSCOPE 5 TO 11 JUNE 2023: भौतिक सुख बढ़ेगा, अनावश्यक टीका-टिप्पणी न करें

Virgo Weekly Horoscope 5 to 11 June 2023

सप्ताह के आरंभ में कन्या राशि वालों को विदेशी कार्यों से लाभ होगा। यश का सितारा चमकेगा। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी अनुभवी की सलाह से फायदा होगा। पारिवारिक मतभेद कम होने से मानसिक शांति मिलेगी। संतान को फायदा पहुंच सकता है। विरोधियों का समर्थन आपको अचरज में डाल सकता है।

सप्ताह के मध्य में दूसरों से अपेक्षाएं निराश करेंगी। भावुकता से बचें। फेफड़ों के प्रति सतर्क रहें। प्रयास से मध्यम आमदनी होगी। माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा लेकिन आर्थिक जोखिम न लें। सहयोगियों के वचन का अनुपालन ना करने से परेशानियां आ सकती हैं। अल्पकालिक निवेश व सट्टेबाजी से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग और शिकायत दोनों मिलेंगे।

सप्ताह के अंत में कन्या राशि वालों के अजीब आचरण से परिजनों को शिकायत हो सकती है। सहकर्मियों, सहयोगियों या समर्थकों के परस्पर टकराव से परेशानी हो सकती है। भावुकतावश अनावश्यक टीका-टिप्पणी न करें। अनजाने में किसी गलती से मानसिक तनाव हो सकता है। समझदारी से सभी विवाद दूर होंगे। विरोधियों को परास्त करने के लिए चतुर रणनीति पर कार्य करें। ध्यान रहे कि स्वयं पर यकीन से कामयाबी मिलेगी। भौतिक सुख बढ़ेगा। सामान्य रूप से जीवन सुखी रहेगा।

शुभ रंग- गहरा हरा

शुभ अंक- 1, 5

2023-06-05T07:02:29Z dg43tfdfdgfd