BHOJPURI ADDA: साउथ और बॉलीवुड से हो गए हैं बोर, तो ओटीटी पर फैमिली के साथ देखें भोजपुरी की ये बेहतरीन फिल्में, अश्लीलता से हैं कोसों दूर

साउथ और बॉलीवुड फिल्में अक्सर थिएटर और ओटीटी पर देखने के लिए मिल जाती हैं। एक्शन, रोमांस और बायोपिक से भरपूर बहुत सी फिल्में देखने के लिए मिलती हैं। लेकिन, अब आप बॉलीवुड और साउथ फिल्मों से बोर गए हैं और कुछ नया तलाश रहे हैं वहीं, भोजपुरी प्रेमी भी हैं तो आप ओटीटी पर भोजपुरी फिल्मों का भी आनंद उठा सकते हैं। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत पवन सिंह जैसे स्टार्स की फिल्में शामिल हैं, जो ओटीटी पर आसानी से मिल सकती हैं। चलिए बताते हैं उन मूवीज के नाम…

‘माई’

भोजपुरी के जुबली स्टार और बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की बहुचर्चित फिल्म ‘माई द प्राइड ऑफ भोजपुरी’ इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इसके प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल हैं। इसमें निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने भी लीड रोल प्ले किया है। इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

‘बेवफा सनम’

वहीं, पवन सिंह और स्मृति सिन्हा लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखे हैं। उनकी फिल्म ‘बेवफा सनम’ को रिलीज किया गाय ता। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका गाना ‘पिपरवा के पतवा जइसे’ काफी फेमस हुआ था। इसे जियो सिनेमा से रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है।

‘खिलाड़ी’

भोजपुरी के यंग स्टार प्रदीप पांडे चिंटू की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘खिलाड़ी’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा से रिलीज किया गया है। इसे पिछले साल जून में रिलीज किया गया था। इसका निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है। इसमें एक्टर के साथ एक्ट्रेस सहर आफसा भी लीड रोल में है। हालांकि, एक्ट्रेस ने शोबिज छोड़ दिया है और इस्लाम की राह पर चुन ली है।

‘तू तू मैं मैं’

‘जा ए चंदा’ फेम सिंगर रितेश पांडे की फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ को भी ओटीटी पर देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस मधु शर्मा ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म को जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। इसके अलावा विक्रांत सिंह राजपूत, अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैश, केके गोस्वामी, महेश आचार्य और देव सिंह भी अहम भूमिका में हैं।

2024-05-03T13:47:33Z dg43tfdfdgfd