ASTHMA SYMPTOMS: फेफड़ों में बस घुसने ही वाला है अस्थमा, छाती पर हाथ रख 1 मिनट में करें दमे की पहचान

Asthma Ke Lakshan: अस्थमा या दमा के शुरूआती लक्षणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाता, हालांकि आप खांसी और सांस से जुड़े कुछ लक्षणों को पहचानकर अस्थमा का समय पर पता लगा सकते हैं।

अस्थमा (Asthma) एक खतरनाक बीमारी है जिसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है। अस्थमा वायुमार्ग में सूजन की बीमारी है जिससे मरीज को सांस लेने में परेशानी होती है। यह बीमारी बहुत आम है और दुनिया भर में लगभग 334 मिलियन लोगों को प्रभावित करती है।

अस्थमा के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अस्थमा के शुरुआती लक्षण इतने स्पष्ट नहीं होते हैं कि आपको उनकी वजह से बहुत ज्यादा परेशानी हो। हालांकि जब लक्षण गंभीर होने लगते हैं, तो आपको बहुत से कामों में परेशानी शुरू हो जाती है। अगर सही समय पर लक्षणों की पहचान या इलाज शुरू न किया जाए, तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है।

आज यानी 7 मई को वर्ल्ड अस्थमा डे ( World Asthma Day) मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हम आपको अस्थमा या दमा के कुछ शुरुआती लक्षण बता रहे हैं और दमा की पहचान का एक आसान तरीका भी।अत्यधिक खांसी पर ध्यान दें

यदि आपको अस्थमा है, तो संकुचन या सूजन के कारण आपके वायुमार्ग बंद हो सकते हैं। इससे आपको ज्यादा खांसी होती है। संक्रमण के दौरान आपको गीली या बलगम वाली खांसी होती है लेकिन अस्थमा वाली खांसी सूखी होती है, जिसमें बहुत कम बलगम होता है। अस्थमा में खांसी रात के समय अधिक होती है। अधिक गंभीर मामलों में, खांसी दिन भर तक जारी रहती है।

​Asthma के इलाज से जुड़े मिथकों के बारे में जानें​ ​

सांस छोड़ते समय शोर होना

अस्थमा के रोगियों को अक्सर सांस छोड़ते समय घरघराहट या तेज आवाज महसूस होती है। यह वायुमार्ग के संकुचन के कारण होता है। जब आप शोर सुनें तो ध्यान दें। यदि यह सांस छोड़ने के बिल्कुल अंत में है, तो यह हल्के अस्थमा का प्रारंभिक संकेत है।

सांस में कमी होना

अगर आप एक्सरसाइज या कोई अन्य फिजिकल काम करते समय ज्यादा थकान महसूस करने लगे हैं, तो सतर्क हो जाएं। वास्तव में वायुमार्ग की सिकुड़न से आप जल्दी ही थक जाएंगे और हवा के लिए हांफने लगेंगे, और आपको अपनी इच्छा से पहले ही काम छोड़ना पड़ सकता है।

सर्दी या फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें

अस्थमा से होने वाली खांसी सर्दी या फ्लू से अलग होती है, लेकिन बैक्टीरिया और वायरस अस्थमा को ट्रिगर कर सकते हैं। संक्रमण के लक्षणों पर गौर करें जो अस्थमा के लक्षणों का कारण हो सकते हैं जैसे- छींक आना, नाक बहना, गले में खराश और नाक बंद होना। अगर खांसी के साथ सांस छोड़ते समय शोर और सांस लेने के लिए हांफने भी लगते हैं, तो अस्थमा होने की संभावना है।

1 मिनट में ऐसे करें अस्थमा की पहचान

अस्थमा की पहचान के लिए तेजी से सांस लेने पर नजर रखें। संकुचित फेफड़ों में अधिक ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए, शरीर अपनी श्वसन दर बढ़ा देता है।

  • इसके अपनी हथेली को अपनी छाती पर रखें और गिनें कि एक मिनट में आपकी छाती कितनी बार ऊपर और नीचे गिरती है।
  • स्टॉपवॉच या सेकेंड हैंड वाली घड़ी का उपयोग करें, ताकि आप एक सटीक मिनट का समय निकाल सकें।
  • सामान्य श्वसन दर 60 सेकंड में 12 से 20 सांसों के बीच होती है।
  • मध्यम अस्थमा के साथ, आपकी श्वसन दर 20 से 30 सांस प्रति मिनट तक हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-07T06:21:45Z dg43tfdfdgfd