DIYA RANGOLI DESIGN FOR AKSHAYA TRITIYA 2024: 15 मिनट में बनाएं आसान दिया रंगोली डिजाइन, देखकर सभी करेंगे तारीफ

10 मई को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाने वाला है। माना जाता है कि इस दिन किए गए शुभ एवं धार्मिक कार्यों के अक्षय फल मिलते हैं। इसलिए इस पर्व को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले आप रंगोली घर के आंगन में रंगोली बनाकर भगवान को प्रसन्न कर सकते हैं। 

अगर आप अक्षय तृतीया के दिन रंगोली डिजाइन बनाना चाह रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। दिया रंगोली डिजाइन बनाना बेहद आसान होता है। अगर आपके पास समय की कमी है या आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो भी दिया रंगोली आसानी से बना लेंगे। 

दिया और कमल रंगोली डिजाइन

 

  • अगर आप कुछ यूनिक बनाना चाहते हैं, तो दिए के साथ कमल का भी डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह का रंगोली डिजाइन देखकर हर कोई आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएगा। 
  • रंगोली में नजर आ रहा गोल डिजाइन आप थाली की मदद से बना सकते हैं। 
  • अगर आपको रंगोली बनाना नहीं आता है, तो आप कमल का डिजाइन हटा भी सकती हैं। 
  • दीपक रंगोली डिजाइन में नजर आ रहे बिंदियों को बनाने के लिए आप बोतल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
इसे भी पढ़ें- Rangoli Design for Akshaya Tritiya 2024: 20 मिनट में बनाएं मोर के आसान रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
 

आसान रंगोली डिजाइन

  • अगर आपके पास समय की कमी है तो आप बिल्कुल छोटे आकार का डिजाइन बना सकती है। क्योंकि इसे बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। 
  • अगर आपको दिए के ऊपर बने 2 आंखों का डिजाइन बनाना नहीं आ रहा है, तो इसके लिए बच्चों के प्रकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • पहले पेंसिल को प्रकार में डालें, फिर डिजाइन बनाने के बाद बोतल की मदद से रंग भर दें। 
  • बोतल की मदद से आप आसान दिया रंगोली डिजाइन आसानी से बना लेंगे। 
इसे भी पढ़ें- Rangoli Design for Akshaya Tritya 2024: घर की दहलीज पर बनाएं कलश और स्वास्तिक डिजाइन की ये रंगोली, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी भी देख हो जाएंगे प्रसन्न

सिंपल मोर और दिया रंगोली डिजाइन

  • अगर आपको रंगोली बनाना आता है, तो आप मोर रंगोली डिजाइन आसानी से बना लेंगे। 
  • इसके लिए पहले आपको मोर का डिजाइन बनाना है, फिर नीचे की तरफ दीपक बनाएं। 
  • अगर आपके पास कम समय है, तो आप किनारों पर बने पत्ते के डिजाइन को छोड़ सकते हैं। 
  • इसकी जगह आप बोतल की मदद से बिंदियों का डिजाइन बना सकते हैं। 
  • ध्यान रखें कि रंग भरने के लिए आप बोतल का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे रंग फैलता नहीं है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Images credit- rangoli_nation, Radhika Creation, Menaka's Rangoli_youtube

2024-05-07T13:14:40Z dg43tfdfdgfd