JHALAR MEHNDI DESIGNS FOR RAMADAN 2024: रमजान के मुबारक मौके पर बैक हैंड मेहंदी के इन डिजाइंस से बढ़ाएं अपने हाथों की शोभा

Ramadan Mehndi Designs 2024: हाथों में मेहंदी लगाने के लिए अक्सर हम किसी का दिन या मौके का इंतजार करते हैं। साथ ही खास दिन के हिसाब से वैसे ही डिजाइन को सर्च करते हैं। रमजान (Ramadan 2024) का पाक महीना चल रहा है। इसके लिए भी काफी सारी लोग हैं जो अलग-अलग डिजाइन को इंटरनेट पर सर्च कर रहे होंगे। अगर आप भी कुछ खास और अलग डिजाइन को सर्च कर रही हैं तो इसके लिए झालर मेहंदी से हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए देखते हैं झालर मेहंदी (Jhalar Mehndi Designs) के कुछ खास और आसान डिजाइंस।

चांद डिजाइन झालर मेहंदी (Jhalar Mehndi Designs For Ramadan Mubarak)

केवल हाथों की हथेली पर नहीं बल्कि आप झालर मेहंदी डिजाइन को पीछे की तरफ भी बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं और बनने के बाद यूनिक नजर आते हैं। इसके लिए पहले आपको सारी उंगलियों से डॉट-डॉट करके लाइन बनानी है। फिर इसमें थोड़ी-थोड़ी जगह छोड़कर आधे चांद का डिजाइन बनाना है। आप इसके बीच में छोटे-छोटे फूल डिजाइन को भी क्रिएट करें और उंगलियों को घुमावदार डिजाइन से सजाएं। इस तरीके के झालर मेहंदी डिजाइन से आपके हाथ और भी ज्यादा सुंदर नजर आएंगे।

फुल हैंड झालर मेहंदी डिजाइन (Full Hand Jhalar Mehndi For Backhand)

अगर आपको भरे हाथों वाली मेहंदी लगाना पसंद है तो इसके लिए आप इस डिजाइन को हाथों में क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको नीचे की तरफ घुमावदार डिजाइन बनाकर छोटी-छोटी लाइन खींचनी है इसमें हार्ट का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद सारी उंगलियों में जाली क्रिएट करनी है, ताकि यह डिजाइन भरा-भरा लगे। इस तरीके से आपके हाथ और भी ज्यादा अच्छे लगेंगे। इस तरीके के डिजाइन को अगर आप बाजार से लगवाते हैं तो इसके लिए 250 से 500 रुपये देने पड़ेंगे। (झरोखा मेहंदी)

इसे भी पढ़ें: Arabic Mehndi Designs For Ramadan 2024: रमजान के पाक मौके पर हथेली से उंगलियों तक की खूबसूरती को दोगुना करेंगे अरेबिक मेहंदी की ये डिजाइंस

अरेबिक झालर मेहंदी डिजाइन (Arabic Jhalar Mehndi Designs For Ramadan)

मेहंदी ट्रेडिशनल और मॉर्डन हर तरह के डिजाइन में लगाई जाती है। लेकिन अगर आपको अरेबिक डिजाइन ज्यादा पसंद है तो इसके साथ भी आप झालर डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छी है जो वर्किंग है और मेहंदी जल्दी में लगाती हैं। इसके लिए आपके पहले दो गोले बनाएं। इसे फूल या घुमावदार डिजाइन से भरे। फिर उंगलियों की तरफ ले जाते हुए डॉट-डॉट लगाकर लाइन क्रिएट करें। अब ऊपर की तरफ क्राउन डिजाइन को क्रिएट करें। इस तरीके से आप आसानी से इस डिजाइन को बना लेंगी। साथ ही ये सबसे अलग लगेगा। (केरी मेहंदी)

आप इसके अलावा और भी अलग-अलग तरह के मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपके हाथ और ज्यादा सुंदर लगेंगे। साथ ही आपको भी इस रमजान (Ramadan) कुछ नए डिजाइन को ट्राई करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Taj Mahal Mehndi For Ramadan 2024: रमजान के मुबारक मौके पर हाथों और पैरों पर खूब जचेंगे ताज महल वाली मेहंदी के ये डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

2024-03-28T13:19:19Z dg43tfdfdgfd