KURTI FROM DUPATTA: पुराने दुपट्टे से बना रही हैं कुर्ती तो इन बातों का रखें खास ख्याल, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग और दिखेंगी स्टाइलिश

हम सभी आए दिन अपनी वार्डरोब में तरह-तरह के बदलाव करते रहते हैं। ऐसे में कई बार हमारे कुछ कपड़े अलमारी में बंद ही रखें रह जाते हैं। इसके अलावा कई बार सलवार-सूट का फैब्रिक खराब हो जाता है और इसके साथ के दुपट्टे बिल्कुल नए जैसे रह जाते हैं।

स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप नए ही कपड़े खरीदें, बल्कि आप इन पुराने दुपट्टों की मदद लेकर स्टाइलिश और लेटेस्ट डिजाइन की कुर्ती भी खुद से बनवा सकती हैं। तो आइये जानते हैं दुपट्टे की मदद से कुर्ती बनवाते समय किन बातों का रखें खास ख्याल- 

दुपट्टे से बनाई कुर्ती में कैसे मिलेगी परफेक्ट फिटिंग?

किसी भी तरह के कपड़े से कुर्ती को बनवाने से पहले कपड़े के बारे में जानकारी प्राप्त करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा करने से आप जान पाएंगे कि कुर्ती के अंदर इनर यानी अस्तर लगवाने की जरूरत है भी या नहीं। वहीं दुपट्टे का फैब्रिक ट्रांसपेरेंट यानी पतला होता है तो इसकी मदद से कुर्ती बनाने से कपड़ा छिज यानी फट सकता है। वहीं पुराने फैब्रिक में जान नए के मुकाबले कम होती है। इसके लिए आप कुर्ती के अंदर कॉटन के फैब्रिक से बना इनर लगवाएं। ऐसा करने से आपको सही फिटिंग भी मिलने में काफी मदद होगी।

इसे भी पढ़ें: Kurti Set Designs: गर्मी के लिए बेहद खास हैं चिकनकारी कुर्ती सेट के ये नए डिजाइंस

दुपट्टे से बनी कुर्ती की स्लीव्स के लिए कैसा डिजाइन चुनें?

दुपट्टे की चौड़ाई कम होती है और जरूरी नहीं है कि इससे आप स्लीव्स भी बना पाएं। फुल स्लीव्स तो शायद ही बने, वहीं आप हाफ स्लीव्स बनवा सकती हैं। इसके अलावा आप कुर्ती को स्लीवलेस भी रख सकती हैं। इस तरह की स्लीवलेस स्कूप नेकलाइन वाली कुर्तियां आजकल चलन में है। इसके अलावा आप नेट के फैब्रिक को खरीदकर और अपने हिसाब से मैच करके स्लीव्स बनवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

कुर्ती को कैसे स्टाइल करें?

अब एक ही दुपट्टे की मदद से कुर्ती और मैचिंग पैन्ट्स या प्जामी तो नहीं बनाई जा सकती है। वहीं मैचिंग अलग से खरीदती हैं तो जरूरी नहीं है कि बिल्कुल वही फैब्रिक और कलर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाये। दुपट्टे से बनी कुर्ती को आप डेनिम जीन्स के साथ में पहन सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से कुर्ती के साथ प्जामी खरीद या बनवा सकती हैं। कलर कॉम्बिनेशन में आप मोनोक्रोम की जगह पिंक-ब्लू, रेड-ग्रीन, पिंक-पर्पल, येलो-रेड जैसे कलर पैलेट को चुन सकती हैं।

   

अगर आपको कुर्ती बनवाने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: amazon. limreroad, tilfi

2024-05-06T15:42:02Z dg43tfdfdgfd