NO 1 CALCIUM FOOD IN THE WORLD: दूध-चने हटाओ, डेली 400 ग्राम कैल्शियम देगी ये सफेद चीज, कड़क बनेंगी 206 हड्डी

Calcium ke liye kya khana chahie: कैल्शियम की कमी आपकी हड्डियों को बर्बाद कर सकती है, इससे आपको ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी हो सकती है जिसमें हड्डियां जल्दी टूट जाती हैं।

कैल्शियम (Calcium) हमारे शरीर में पाया जाने वाला सबसे ज़्यादा मात्रा वाला मिनरल है। यह कुछ खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। यह अलग से डाइटरी सप्लीमेंट के रूप में भी मिलता है। यह हड्डियों, दांतों, मांसपेशियों और ऊतकों को मजबूत और लचीला बनाकर शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

कैल्शियम का काम रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने और फैलने, मांसपेशियों के काम करने, खून के थक्के जमने, तंत्रिका संचार और हार्मोन के रिसाव को कंट्रोल करना भी है। शरीर में मौजूद लगभग सभी कैल्शियम (98%) हड्डियों में जमा रहता है। इसकी कमी से हड्डियां गंभीर रूप से कमजोर हो सकती हैं।

कैल्शियम की कमी कैसे पूरी करें? जब बात कैल्शियम रिच फूड्स की होती है, तो अक्सर चना, दूध और पनीर का जिक्र होता है। बेशक इन चीजों में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है लेकिन क्या आप जानते हैं एक डेयरी प्रोडक्ट ऐसा भी है जिसमें इन सबसे ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है।उम्र के हिसाब से कैल्शियम की जरूरत

  • बच्चे (1-3 साल): 700 मिलीग्राम प्रतिदिन
  • बच्चे (4-8 साल): 1,000 मिलीग्राम प्रतिदिन
  • बच्चे (9-13 साल): 1,300 मिलीग्राम प्रतिदिन
  • किशोर (14-18 साल): 1,300 मिलीग्राम प्रतिदिन
  • युवा और वयस्क (19-50 साल): पुरुषों के लिए 1,000 मिलीग्राम और महिलाओं के लिए 1,000 मिलीग्राम प्रतिदिन

दूध या उससे बने खाने से है एलर्जी, तो इन फूड्स से पूरी करें कैल्शियम की कमी​ ​

कैल्शियम क्यों जरूरी है?

  • कैल्शियम शरीर के विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक है, जिनमें शामिल हैं- :
  • कैल्शियम हड्डियों और दांतों का मुख्य घटक होता है। यह उन्हें मजबूत बनाता है, दांतों को भोजन चबाने में मदद मिलती है।
  • कैल्शियम मांसपेशियों के संकुचन और आराम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • खून बहने को रोकने के लिए रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया में कैल्शियम ज़रूरी होता है।
  • यह प्लेटलेट्स को एक दूसरे से चिपकने में मदद करता है, जिससे घाव भरने में सहायता मिलती है।
  • यह मस्तिष्क को शरीर के विभिन्न अंगों तक संदेश भेजने और शरीर के कार्यों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • शरीर में कई हार्मोन के उत्पादन और रिलीज़ के लिए कैल्शियम ज़रूरी होता है।

कैल्शियम की कमी से होने वाले नुकसान

शरीर में कैल्शियम की कमी होने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • कमज़ोर हड्डियां और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • थकान और कम एनर्जी
  • हड्डियों का टूटना
  • डिप्रेशन

सबसे ज्यादा कैल्शियम किसमें पाया जाता है?

FDA के अनुसार, सबसे ज्यादा कैल्शियम प्लेन दही में पाया जाता है। 8 औंस लगभग 226 ग्राम दही में 415 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है, जो रोजाना की जरूरत को 32 फीसदी तक पूरा कर सकता है।

इन चीजों में भी पाया जाता है ज्यादा कैल्शियम

दही के अलावा एक कप फोर्टिफाइड ओरेंज जूस में 349 मिलीग्राम, 8 औंस फ्रूट वाली दही में 344 मिलीग्राम, 1.5 औंस मोज़रैला में 333 मिलीग्राम कैल्शियम और 3 औंस सार्डिन कैंड ऑयल में 325 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-02T08:18:31Z dg43tfdfdgfd