PCOD में फायदेमंद हैं ये 5 बीज, ऐसे करें डाइट में शामिल

पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD) महिलाओं को काफी परेशान करती है। इसकी वजह से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। यह कई बार जेनेटिक कारणों से होती है। वहीं, गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली भी इसका कारण हो सकती है। इसमें महिलाओं में मेल हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। इसके कारण, ओव्युलेशन में दिक्कत आती है और पीरियड्स भी अनियमित हो जाते हैं। इसकी वजह से डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। PCOD में महिलाओं के लिए, हेल्दी डाइट बहुत जरूरी होती है। खासकर, नट्स और सीड्स, हार्मोनल इंबैलेंस को सुधारने में मदद करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सीड्स के बारे में बता रहे हैं, जो PCOD में महिलाओं को जरूर खाने चाहिए। ये सीड्स, महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद हैं और इन्हें कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। 

चिया सीड्स

PCOD में हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए, महिलाओं को चिया सीड्स जरूर खाने चाहिए। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। हार्मोन्स को बैलेंस करने के साथ, यह सीड्स, पीएमएस के लक्षणों को भी कम करते हैं। 1 चम्मच चिया सीड्स को पानी में भिगोकर आप स्मूदी या सलाद में मिलाकर खा सकती हैं।

फ्लैक्स सीड्स

फ्लैक्स सीड्स भी ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह सीड्स, एस्ट्रोजन प्रोडक्शन और फर्टिलिटी को सुधारने में मदद करते हैं। 1 टीस्पून भुने हुए फ्लैक्स सीड्स को छाछ या गुनगुने पानी में मिलाकर खाएं।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में ओमेगा-3, जिंक और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है। PCOD में महिलाओं को इन न्यूट्रिएंट्स की काफी जरूरत होती है। 1 टीस्पून बीजों को रातभर भिगोकर, इसे फल और स्मूदी के ऊपर डालकर खाएं। ये बीज महिलाओं की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज, सेलेनियम  और विटामिन ई से भरपूर होते हैं और प्रोजेस्टेरोन लेवल को बूस्ट करते हैं। ये बीज, हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं, कब्ज दूर करते हैं और शरीर को ताकत देते हैं। इन बीजों को आप स्मूदी, सलाद और नट बार के तौर पर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

मेथी के बीज

मेथी के बीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस को सुधारते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। ये बीज, फर्टिलिटी को सुधारते हैं और वजन कम करने में भी मदद करते हैं। 1 टीस्पून मेथी के बीजों में पानी में भिगोकर, आप इन्हें सुबह खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- PCOS में बहुत फायदेमंद है ये लाल रंग के बीज, ऐसे करें सेवन

 

PCOD में इन बीजों को डाइट में शामिल करना, महिलाओं के लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

2024-05-08T06:32:33Z dg43tfdfdgfd