RANGOLI DESIGN FOR AKSHAYA TRITYA 2024: घर की दहलीज पर बनाएं कलश और स्वास्तिक डिजाइन की ये रंगोली, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी भी देख हो जाएंगे प्रसन्न

Akshaya Tritya Rangoli 2024: त्योहारों का सिलसिला तो पूरे साल चलता ही रहता है। वहीं अक्षय तृतीया आने वाली है और इस मौके पर विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना भी बेहद शुभ होता है। साथ ही, घर खरीदना या नए घर की पूजा भी की जाती है।

इस मौके पर घर की दहलीज पर रंगोली के डिजाइन को बनाया जा सकता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं कलश और स्वास्तिक वाले रंगोली के खास और आसान डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन्हें आसानी से बनाने का तरीका क्या है?

दीपक डिजाइन रंगोली (Deepak Design Rangoli)

घर की दहलीज को सजाने के साथ-साथ रोशन भी करना है तो इस तरह से आप अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर दीपक के साथ में चरण कमल, स्वास्तिक, कलश और नारियल के डिजाइन की रंगोली को बना सकती हैं। इसके साथ में आप कोनों के लिए फूलों के डिजाइन की रंगोली बनाएं।

स्वास्तिक डिजाइन रंगोली (Swastik Design Rangoli)

स्वास्तिक में आपको कई तरह के रंगोली के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इसमें आप गुंबद के डिजाइन वाले कैनवास को बैकग्राउंड के लिए बना सकती हैं। अंदर के तरफ स्वास्तिक के साथ में चरण कमल के डिजाइन को रंगोली में बना लें। स्वास्तिक बनाने के लिए आप लाल रंग की मदद लें।

इसे भी पढ़ें: Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन

कलश डिजाइन रंगोली (Kalash Rangoli Design)

कलश के डिजाइन को बनाने के लिए बैकग्राउंड के लिए आप चकोर या गोल कैनवास बनाकर बीच में अक्षय तृतीया से जुड़ी लाइन बना सकती हैं। इसके आलावा कलश और नारियल के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप लाल, पीले और हरे रंग की सहायता लें। बॉर्डर बनाने के लिए आप डॉट-डॉट रंगोली डिजाइन बनाएं।

इसे भी पढ़ें: Rangoli Designs: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस

बॉर्डर डिजाइन रंगोली (Border Design Rangoli)

घर की दहलीज के लिए आप ज्यादा बड़ा नहीं, बल्कि केवल आस-पास छोटे-छोटे डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह से बॉर्डर वाले कलश और दीपक के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में नारियल को 3डी बनाने के लिए आप कांटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ में आप तीली की मदद से बॉर्डर के डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको अक्षय तृतीया के लिए ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Vaidehi Satish, rangoli nation, jeet rangoli,easy rangoli for u, Enga Veettu Samayal

2024-05-02T09:55:51Z dg43tfdfdgfd