How to clean yoga mat at home: एक्सरसाइज या योगा करना आजकल हमारे और आपके जीवन का एक अहम् हिस्सा बन चुके हैं। अगर इंसान को स्वस्थ रहना है, तो नियमित समय पर एक्सरसाइज या योगा करना बहुत जरूरी हो जाता है।
एक्सरसाइज या योगा करने के लिए कोई जिम जाता है तो कोई घर पर ही करता है। जो लोग घर पर योगा करते हैं, उसमें से अधिकतर लोग योगा मैट कर इस्तेमाल जरूर करते हैं।
योगा मैट का इस्तेमाल करते वो बहुत जल्दी गंदे भी हो जाते हैं। गंदे मैट कर योगा करने से कई बार व्यक्ति की तबीयत भी खराब होने लगती है या गंदगी की वजह से इन्फेक्शन लगता है।
इस आर्टिकल हम आपको एक ऐसी घरेलू चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से गंदे से गंदे योगा मैट को 5 मिनट में साफ करके चमका सकते हैं।
योगा मैट को साफ करना कोई बड़ा या मुश्किल काम नहीं है। इसे आप चंद मिनटों में साफ आसानी से साफ करके चमका सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। जैसे- बेकिंग सोडा, विनेगर, ब्लीच पाउडर, पानी और क्लीनिंग जैसी चीजों की जरूरत पड़ सकती हैं।
खाना बनाने या फिर सफाई के लिए लगभग हर कोई बेकिंग सोडा का इस्तेमाल इस्तेमाल करता है। इसलिए बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। इसके इस्तेमाल से आप भी गंदे से गंदे योगा मैट को सिर्फ 5 में साफ करके चमका सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
यह अक्सर देखा जाता है कि कपड़ा साफ करने के बाद कई लोग बचे हुए डिटर्जेंट घोल को बेकार समझकर फेंक देते हैं। अगर ऐसी गलती न करके उसके इस्तेमाल से गंदे से गंदे मैट को साफ करके चंद मिनटों में चमका सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
विनेगर जिसे कई लोग सिरके के नाम से भी जानते हैं। यह एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल कई लोग खाना बनाने से लेकर घर की सफाई तक में करते हैं। विनेगर के इस्तेमाल से सब्जी का दाग, हल्दी का दाग भी आसानी से साफ हो जाता है। इसके इस्तेमाल से मैट को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
गंदे मैट को साफ करने के लिए आप अन्य कई बेहतरीन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप बेकिंग सोडा और ब्लीच पाउडर का मिश्रण तैयार करके भी योगा मैट को 5 मिनट के अंदर साफ करके चमका सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
2024-05-04T21:50:29Z dg43tfdfdgfd