JSSC CGL ADMIT CARD 2024: झारखंड सीजीएल परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

JSSC CGL Admit Card 2024 Released, Sarkari Result: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट कर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की आवश्यकता है।

कब है परीक्षा?

झारखंड सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को आयोजित होगी। पेपर से बस 3 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी किया गया है। सीजीएल परीक्षा में 3 पेपर होंगे और यह तीनों पेपर एक ही दिन तीन शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे। कैंडिडेट को एक ही दिन में यह तीन पेपर देने होंगे। यह परीक्षा असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर और प्लानिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।

यह है पेपर का पूरा शेड्यूल

बता दें कि परीक्षा 21 और 22 सितंबर को आयोजित होगी। एक ही दिन में 3 पेपर होंगे जो दो शिफ्ट में आयोजित होंगे। पेपर 1 दो पार्ट में होगा पहला होगा लैंग्वेज का पेपर जो कि सुबह 8:30 बजे से होगा। इसका रिपोर्टिंग टाइम 7 बजे का है। यह पेपर 10:30 बजे तक चलेगा। फिर 11:30 बजे क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा का एक पेपर होगा। यह दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा और फिर आखिर में सामान्य ज्ञान वाला पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

झारखंड सीजीएल परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करें।

इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ही ‘Admit Card’ टैब पर क्लिक करें।

फिर दूसरे नंबर पर दिखने वाले Link to Download Admit Card for JGGLCCE-2023 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलेगा वहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और फिर लॉग इन पर क्लिक करें।

अब एडमिट कार्ड आपको स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

2024-09-18T13:21:33Z dg43tfdfdgfd