RBSE RAJASTHAN BOARD 10TH, 12TH RESULT 2024 LIVE: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट इन तारीखों में हो सकता है जारी, जानें यहां सारी लेटेस्ट जानकारी

RBSE 10th 12th Sarkari Result 2024 Date, Rajasthan Board 10th 12th Result 2024 Date and Time Kab Aayega LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करवाने के बाद अब नतीजों को जारी करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 को 7 से 15 मई के बीच जारी कर सकता है। आरबीएसई बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर चुका है, जिसके बाद अब टॉपर्स की वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी करने के बाद आरबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वेबसाइट पर अपने परिणामों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके देख सकते हैं। आरबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं 2024 की परीक्षाएं 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक संपन्न हुईं, जिसमें आरबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित हुईं। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए नतीजों की सबसे लेटेस्ट अपडेट।

2024-05-06T07:02:24Z dg43tfdfdgfd