UP BOARD RESULT : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, 10वीं में 89.55 प्रतिशत और इंटर में 82.60 फीसदी पास

UP Board 10th 12th Result 2024 : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार दोपहर दो बजे घोषित कर दिया गया है। इसी के साथ बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हुआ। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेन्द्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ल बोर्ड मुख्यालय से दोपहर दो बजे परिणाम जारी किए।

परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही लाइव हिन्दुसतान पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।  10वीं में 89.55 प्रतिशत पास हुए जबकि इंटर में 82.60 फीसदी पास हुए।

22 फरवरी से नौ मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षा में 3,24,008 परीक्षार्थी (हाईस्कूल 1,84,986 व इंटर 1,39,022) गैरहाजिर थे। इस साल 29,47,311 परीक्षार्थी हाईस्कूल में थे और 25,77,997 विद्यार्थी इंटर में पंजीकृत थे। इस साल 8265 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी।

पिछले साल का यूपी बोर्ड रिजल्ट- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पिछले साल 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया था। यूपी बोर्ड हाई स्कूल में 89.76 प्रतिशत पास हुए थे जबकि इंटर में 75.52 प्रतिशत पास रहा था। इंटर में 69.34 छात्र छात्रा पास हुए । जिसमें हाई स्कूल 86.64 प्रतिशत  छात्र और 93.34 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी  मारी। हाई स्कूल में प्रथम स्थान पर सीतापुर की प्रयांशी सोनी 600/590 रही थी। उच्च माध्यमिक में प्रथम स्थान महोबा के शुभ छपरा ने 500/489   प्राप्त किया था।

पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में ओवरआल कृषि का परिणाम रहा था सबसे अच्छा : पिछले साल यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट में भले ही विज्ञान वर्ग के मेधावियों का दबदबा हो लेकिन ओवरआल परिणाम के मामले में कृषि के छात्रों ने बाजी मारी थी।  कृषि भाग दो (इंटरमीडिएट) में पंजीकृत 12436 परीक्षार्थियों में से 12153 परीक्षा में शामिल हुए और 11079 (91.16 प्रतिशत) को सफलता मिली थी। दूसरे नंबर पर वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी रहे थे। इंटर वाणिज्य में पंजीकृत 58218 विद्यार्थियों में से 55744 परीक्षा में शामिल हुए और 49407 (88.63 फीसदी) को सफलता मिली थी। 2022 में वाणिज्य वर्ग के सर्वाधिक 95.86 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता मिली थी। कृषि भाग दो (इंटरमीडिएट) के 90.39 प्रतिशत छात्र सफल थे। 

2024-04-20T04:38:40Z dg43tfdfdgfd