West Bengal WBCHSE HS Result 2024, WB HS 12th Result 2024 Date and Time LIVE: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBCHSE) ने नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए डब्ल्यूबी माध्यमिक परिणाम 2024 को जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बंगाल बोर्ड इन परिणामों को कल यानी 2 मई को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2024 को पश्चिम बंगाल बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbbse.org पर दोपहर 1 बजे तक रिजल्ट लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र दोपहर 1 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारी दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे। अगर आप भी बंगाल बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे तो यहां जान लीजिए डब्ल्यूबीसीएचएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 की सबसे लेटेस्ट और भरोसेमंद LIVE UPDATE
2024-05-07T13:31:57Z dg43tfdfdgfd