APPLE IPAD AIR और IPAD PRO हुए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स

Apple ने iPad के दो खास मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। iPad Air और iPad Pro दो प्रोडक्ट लाए गए हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि इसमें क्या-क्या खास मिलने वाला है और ये कैसे अलग हैं। ये ऐपल का इस साल का पहला लॉन्च था।

iPad Air-iPad Air को भी ऐपल की तरफ से लॉन्च किया गया है। इसमें आपको Stereo Speaker भी मिलने वाले हैं। इसके अलावा परफॉर्मेंस का ऐपल ने इस बार भी काफी ध्यान रखा है। इसमें M2 चिप का यूज किया गया है जो काफी तेज स्पीड देती है। ये पहली बार है जब iPad Air को 2 स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। पहली स्क्रीन 11 इंच और दूसरी 13 इंच की स्क्रीन होने वाली है।

iPad को सबसे पहले साल 2010 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद बहुत सारे अपडेट इसमें किए गए हैं। अब एक बार फिर ऐपल ने इसके नए मॉडल्स को बाजार में उतारा है। ऐपल ने iPad Air के प्रोसेसर में AI का भी ध्यान रखा है। यही वजह है कि इसमें पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। iPad Air को 4 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 11 इंच स्क्रीन की कीमत की शुरुआत USD 599 और 13 इंच स्क्रीन की शुरुआती कीमत USD 799 तय की गई है।

iPad Pro-

iPad Pro का 11 इंच मॉडल 5.3 स्लिम है। वहीं, 13 इंच मॉडल 5.1 पतला है। iPad Pro सुपर स्लिम डिजाइन के साथ आने वाला है। डिजाइन को खास डिजाइन किया गया है। iPad Pro के 11 इंच मॉडल की शुरुआत USD 999 से होती है। जबकि 13 इंच मॉडल की शुरुआत USD 1299 से होती है। वीडियो एडिटिंग के साथ ऑडियो एडिटिंग के मामले में नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। New iPad Pro में फाइनल कट प्रो का शानदार परफॉर्मेंस मिलेगा। यह 2X फास्टर होगा। इसमें फोकस, लाइव वीडियो और फाइनल कट कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे। पुराने iPad Pro के मुकाबले नया iPad Pro 4 गुना फास्ट है। iPad Pro में Ultra Retina XDR Display मिलने वाली है। साथ ही इसमें मिलने वाली M4 चिप M2 के मुकाबले 40 प्रतिशत फास्ट परफॉर्मेंस मिलने वाली है।

आईपैड प्रो में M4 चिपसेट दी जाएगी। इसमें शानदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। 3 नैनो मीटर टेक्नोलॉजी बेस्ट है। इसमें अल्ट्रा एचडीआर डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें नैनो टेक्सचर ग्लास दिया गया है। पहली बार ओएलईडी डिस्पले का यूज किया गया है। यह एक महंगी डिस्प्ले पैनल है, जिसमें शानदार कलर्स मिलेंगे। इस Tandom OLED कहा जाता है। इसमें 1600 nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-07T15:13:32Z dg43tfdfdgfd