WWDC 2023: ऐपल आज रात करेगा बड़ा धमाका! ये डिवाइस होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Apple WWDC: ऐपल का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कांफ्रेंस यानी WWDC आज रात शुरू होगा। यह एक सालाना आयोजित होने वाला डेवलपर्स कांफ्रेंस इवेंट है। इस इवेंट में ऐपल की ओर से आईफोन, मैक, स्मार्टवॉच, आईपैड, ऐपल टीवी के लिए नए ऑपरेटिंग सिस्टम का ऐलान किया जाएगा। इस इवेंट में लेटेस्ट iOS 17 को पेश किया जाएगा।

ऐपल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही रिएलिटी AR/VR हेडसेट को पेश किया जाएगा। यह एक सॉफ्टवेयर फोकस इवेंट होगा, जहां नए मैक के साथ ही 15 इंच वाले MacBook Air के साथ ही M2 SoC चिपसेट को पेश किया जाएगा।

कैसे ऑनलाइन देखें ऐपल WWDC 2023 इवेंट?ऐपल के WWDC 2023 इवेंट को फ्री में ऑनलाइन देखा जा सकता है। इस इवेंट को यू-ट्यूब पर लाइव किया जाएगा। बस आपको ऐपल के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर जाना होगा। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे आयोजित होगा।

क्या होगा खास

  • इस बार का ऐपल इवेंट में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का मिक्सअप देखने को मिलेगा। इस बार iOS 17 और iPadOS 17 को पेश किया जा सकता है।
  • इस साल के ऐपल इवेंट में लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर में कुछ मामूली बदलाव होंगे। Apple नई प्राइवेसी सुविधा ऐड कर सकता है। इसके अलावा मिक्स रिएलिटी हेडसेट के लिए xrOS को पेश किया जा सकता है। ऐपल आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में iPhone के लॉन्च के बाद iOS और iPadOS के नए संस्करण जारी करता है।

    नई मैकबुक एयर के लिए नई M सीरीज चिपसेट को लॉन्च किया जा सकता है। WWDC 2023 में एक फ्रेश SoC को पेश किया जा सकता है। कंपनी स्टूडियो के लिए एक नया M2 अल्ट्रा चिप पेश करने की अफवाह है।

    ऐसी संभावना है कि कि ऐपल AR/VR हेडसेट आज रात WWDC 2023 में पेश किया जा सकता है। कंपनी एक कस्टम OS डिजाइन कर रही है, जिसे xrOS कहा जाता है।

2023-06-05T04:23:51Z dg43tfdfdgfd