GODREJ FAMILY TREE: गोदरेज ग्रुप की ऐसे हुई थी शुरुआत, जानिए आज परिवार में कौन-कौन संभाल रहा है कारोबार

नई दिल्ली: देश के पुराने घरानों में शामिल गोदरेज फैमिली (Godrej Family) का आज करीब 127 साल बाद बंटवारा होने जा रहा है। अब गोदरेज ग्रुप दो हिस्सों में बंट जाएगा। इस ग्रुप की नॉन लिस्टेड कंपनियां चचेरे भाई जमशेद और उनकी बहन स्मिता के हिस्से में आई हैं। वहीं शेयर बाजार में लिस्टेड गोदरेज कंपनी आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर गोदरेज के पास हैं। गोदरेज ग्रुप का कारोबार आज 90 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। ग्रुप की टोटल वैल्यू करीब 2.34 लाख करोड़ रुपये है। गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट, गोदरेज रियल एस्टेट, एग्रीप्रोडक्ट्स, अप्लायंसेस, गोदरेज इंजीनियरिंग और एरोस्पेस ग्रुप के प्रमुख बिजनेस में से एक हैं। आईए आपको बताते हैं कि गोदरेज ग्रुप कितना बड़ा है। गोदरेज परिवार में किस मेंबर को कौन सी कंपनी की जिम्मेदारी मिली हुई है।

गोदरेज परिवार में हैं इतने सदस्य

साल 1897 में गोदरेज ग्रुप की शुरुआत हुई थी। अर्देशिर गोदरेज ने अपने भाई पिरोजशाह के साथ मिलकर इस ग्रुप की स्थापना की थी। अर्देशिर गोदरेज की कोई संतान नहीं थी। कारोबार को पिरोजशाह के 4 बच्चों ने संभाला। सोहरब, दोसा, बुरजोर और नवल पिरोजशाह के बच्चे हैं। इसके बाद गोदरेज ग्रुप की कमान दोसा के बेटे रिशद, बुरजोर के बेटे आदि और नादिर गोदरेज, नवल के बच्चे जमशेद और स्मिता के हिस्से में आया। अब इन्हीं पांच लोगों के बीच कारोबार बंटवारे को लेकर समझौता हुआ है।

आने वाली पीढ़ी

गोदरेज फैमिली की आने वाली पीढ़ी की बात करें तो आदि गोदरेज की दो बेटी तान्‍या, निसबा के साथ उनका बेटा पिरोजशाह हैं। नादिर गोदरेज के बेटे सोहरब, बुरजिस और होरमजद है। जमशेद गोदरेज के दो बच्चे रैका और नवरोज हैं। वहीं स्मिता की बेटी फ्रेयान और नायरिका हैं। रिशद गोदरेज ने शादी नहीं की है। गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज हैं। नादिर गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज और गोदरेज एग्रोवेट के अध्यक्ष हैं। गोदरेज एंड बॉयस में जमशेद की हिस्सेदारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिशद की कंपनी में कोई औपचारिक जिम्मेदारी नहीं है।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-05T12:49:45Z dg43tfdfdgfd