BIHAR WEATHER: बिहार में बदला मौसम, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; गर्मी से मिली राहत

पटना सहित राज्य के कई हिस्सों बुधवार की देर शाम को झमाझम बारिश हुई। जिस कारण लोगों ने राहत महसूस किया। बादल छाये रहने और बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिरा। इससे पहले पटना में 21 मार्च को 5.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 12 अप्रैल को वर्षा हुई थी। वहीं मंगलवार को हुई बारिश से आम, लीची और सब्जी को को फायदा होगा। मंगलवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान पिछले 7 दिनों के दौरान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। 30 अप्रैल को पटना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को यह 33 डिग्री पर पहुंच गया गया।

बुधवार को राजधानी पटना सहित प्रदेश में सुबह और शाम तेज रफ्तार के साथ नमी युक्त पुरवा चलेगी। दिनभर बादल छाये रह सकते हैं। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मंगलवार को नेपाल के तराई वाले बिहार कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। 

पटना सहित 19 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना सहित 23 शहरों का न्यूनतम तापमान भी गिरा। प्रदेश के एक भी जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस नहीं रहा। राज्य का सबसे गर्म जिला 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण में 15.2, पूर्वी चंपारण में 18.3, मुजफ्फरपुर में 0.9 और सीतामढ़ी में 1 मिलीमीटर बारिश हुई। 

पटना का पारा गिरने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। जिस कारण लोगों ने राहत महसूस किया। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.3 और अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में भी लोगों को राहत मिली। वहीं सुबह और शाम के समय तेज रफ्तार के साथ नमीयुक्त ठंडी पुरवा चली। 

प्रदेश का अधिकतम पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

मौसम विभाग के अनुसार वाल्मीकि नगर के 6.6, गोपालगंज के 3.2, मोतिहारी के 1.7, पुपरी के 1.4, मधुबनी के 0.9, सुपौल के 0.2, मुजफ्फरपुर के 0.6, वैशाली के 0.9, बक्सर के 4.9, भोजपुर के 2.6, पटना के 1.6, बेगूसराय के 1.6, खगड़िया के 0.8, सासाराम के 2.9, अरवल के 0.9, डेहरी के 2.4, औरंगाबाद के 2.1, नवादा के 1.8 और जमुई के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

2024-05-07T14:43:41Z dg43tfdfdgfd