PM MODI JHARKHAND RALLY LIVE UPDATES: मैं आंबेडकर की पूजा करने वाला, संविधान नहीं बदलूंगा; विपक्ष पर खूब बरसे पीएम मोदी

PM Modi Rally Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे का शनिवार को दूसरा दिन है। पीएम ने पलामू और गुमला में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों से कहा कि विपक्ष झूठ फैला रहा है कि बीजेपी की सरकार संविधान बदल देगी। मैं आपको गारंटी देता हूं कि संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा। आबोसी, पिछड़े और दलितों के आरक्षण को छीनने नहीं दूंगा। मैं बाबा साहब आंबेडकर को पूजने वालों में से हूं। उन्होंने कहा कि वह मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट से 500 वर्ष बाद राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370 हट गया। नक्सलवाद खत्म हुआ। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स-

Live Updates:

1.06 PM: हमने लव जिहाद सुना था। फिर लैंड जिहाद सुना और अब ये वट जिहाद कर रहे हैं। ये लोग चाहे जितने जिहाद कर लें, ये देश पीछे हटने वाला नहीं है। मोदी डरने वाला नहीं है। ये चुनाव एक मजबूत देश के लिए मजबूत सरकार बनाने के लिए हैं। कांग्रेस नक्सलियों का समर्थन करती है।

12.46 PM: मैं बाबा साहब आंबेडकर की पूजा करने वालों में से हूं। ये लोग झूठ फैला रहे हैं कि मोदी आएगा तो संविधान बदल देगा। अरे ये मोदी तो 10 साल से आया हुआ है। मैं 10 साल से सरकार चला रहा हूं। ये पाप नहीं करुंगा। मैं गारंटी देता हूं कि जबतक मोदी जिंदा है दलित, पिछड़े, आदिवासयों के आरक्षण का रत्तीभर भी मुसलमानों को नहीं देने दूंगा।

12.46 PM: एक मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में जेल में बंद है। जो आपके घर में डाका डाले उसे सजा मिलनी चाहिए या नहीं। ये इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। आने वाले पांच सालों में भ्रष्टाचारियों पर कानून का डंडा चलेगा। 

12.57 PM: झारखंड में कोई ऐसा पेपर नहीं है जो लीक न होता हो। हमने दिल्ली में इतना कड़ा कानून बनाया है कि पेपर लीक करने वालों को जेल में जिंदगी बितानी पड़ेगी। कांग्रेस सांसद के घर से नोटों के ढेर निकले। नोटों के ढेर इतने बड़े थे कि मशीन लाए गिनने के लिए लेकिन मशीन भी हांफने लगी। आप बताइए ये पैसा किसका है। ये आपके हक का है। उन्हें चोरी करने का अधिकार किसने दिया।

12.46 PM: धरती इधर की उधर हो जाए आपको मुफ्ते राशन मिलता रहेगा। ये राशन आप लोगों के लिए है। जहां सरकारें भ्रष्ट हो वहां बजट कितना भी हो वहां विकास नहीं हो सकता। यहां भ्रष्टाचार का छेद ऐसा है कि रुपया डालो वो सीधा इनके घर पहुंच जाता है।

12.46 PM: मैं गरीब-आदिवासियों के लिए काम करता हूं तो मुझे बहुत गालियां पड़ती हैं। फिर भी मैं जुटा रहता हूं। आज गांव-गांव देखिए हालात बदले हैं। आज मेरे गांव का युवा देश का हीरो है। कांग्रेस ने इंचरमनेट को अमीरों की चीज बना दिया। कांग्रेस के राज में राशन सड़ता रहता था। आदिवासी क्षेत्रों में बच्चे भूख से मरते थे और कांग्रेस अनाज गोदामों पर ताला लगाकर बैठ जाती थी।

12.42 PM: पीएम मोदी गुमला के सिसई पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों के जनसैलाब को देखते हुए कहा कि जिन लोगों को परेशानी हो रही है, मैं उनसे माफी मांगता हूं। आपके इस प्यार को मैं जरूर लौटाऊंगा। मेरे लिए भगवान बिरसा मुंडा नाम नहीं है, चुनौती से जीतने की प्रेरणा है।

12.09 PM: मैं आज भी पद, प्रतिष्ठा, सुख-समृद्धि से दूर आज भी वैसा ही हूं, जैसा आपने मुझे यहां भेजा था।  मोदी मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है। आपके आशीर्वाद से सीएम और पीएम के रूप में देशवासियों की सेवा करते हुए मुझे अब 25 साल हो जाएंगे।

11.52 AM: मेरे आदिवासी, दलित और पिछड़े भाई-बहन लिख कर रख लें कि जब तक मोदी जिंदा है, तब तक दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने दूंगा।  मैं संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं करने दूंगा।  

11.47 AM:  मोदी यहां रोजगार बढ़ाना चाहता है, आपके जीवन में खुशहाली लाना चाहता है।  लेकिन कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन जायदाद पर पड़ गई है। कांग्रेस-JMM को और कुछ नजर ही नहीं आता है। मोदी के 10 साल के सेवाकाल में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। इसलिए वो आज भाजपा को आशीर्वाद दे रहे हैं।

11.28 AM: मैं तो गरीबी का जीवन जीकर आया हूं।  इसलिए, 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा, मेरे जीवन के अनुभव ही हैं। जब आज लाभार्थियों से मिलता हूं, तो खुशी के मारे आंसू आ ही जाते हैं। मोदी का तीसरी कार्यकाल शुरू होने दीजिए, जिन्हें अबतक मोदी की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। ये मोदी की गारंटी है। 

11.28 AM: जब तक मोदी जिंदा है, मैं संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं करने दूंगा। मैं आपका आरक्षण मुसलमानों को नहीं देने दूंगा। ये मेरा सौभाग्या है कि मैं पहला ऐसा प्रधानमंत्री हूं जो भगवान बिरसा मुंडा के घर गया। मेरे तीसरे कार्यकाल के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे देश में शान से मनाया जाएगा। 

11.28 AM: आज मैं पलामू को बधाई देने के साथ ही सतर्क भी करना चाहता है। मोदी यहां रोजगार बढ़ाना चाहता है। लेकिन कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर पड़ गई है। इनकी बेईमानी देखिए वो कह रहे हैं कि वो आपका एक्सरे करेंगे कि कितनी जमीन है, घर कहां है, कितने कमरे हैं, घर में सोना-चांदी है या नहीं, मंगलसूत्र है या नहीं, जांच कराएंगे। इसका कुछ हिस्सा आपसे छीन लेंगे।

11.25 AM: पहले अफसर समझते थे कि पनिशमेंट देने के लिए यहां पोस्टिंग दी गई है। मैंने पलामू में बेहतरीन अफसरों को लगाया है। ये लोग कहते थे बैकवार्ड डिस्ट्रिक्ट है लेकिन मैंने कहा कि ये आकांक्षी जिले हैं। यहां रहने वाले लोगों के भी सपने हैं।

11.23 AM: जिसने लोटा भरकर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा। जिसने अपनी बीमारी को छुपाती मां को नहीं देखा वो मोदी के इन आंसू का मर्म नहीं समझेगा। ये मोदी के आंसू में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये लोग बहुत निराश और कुंठित हो गए हैं। 

11.17 AM: आपके आशीर्वाद से मुझपर एक रुपए के भी घोटाले का आरोप नहीं है। मोदी मौज नहीं मिशन के लिए पैदा हुआ है। जेएमएम कांगेस के नेताओं ने भ्रष्टाचार से अपार संपदा खड़ी की है। मेरे पास अपनी साइकिल भी नहीं है। अपना घर भी नहीं है। संपत्ति हो या राजनीति ये लोग अपने बच्चों के लिए अर्जित कर रहे हैं। ये विरासत में उनके लिए ढेर सारी काली कमाई छोड़कर जाएंगे। मोदी के पास आगे या पीछे कोई नहीं है। मेरे वारिस आप, आपके बच्चे, आपके नीती-पोते हैं। मेरी इच्छा है मैं आपके और आपके बच्चों को विरासत में विकसित भारत देकर जाऊं। ताकि आपको मुसीबत भरी जिंदगी जीने की नौबत नहीं आए।

11.09 AM: पहले कोई महीना ऐसा नहीं जाता था जब बिहार और झारखंड से हमारे जवान देश की सेवा करते-करते तिरंगे में लिपटकर न आते हों। आज ये बंद हो चुका है। ये आफके वोट ने किया है। पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। आज स्थिति यह है कि पाकिस्तान दुनियाभर में जा-जाकर रो रहे हैं। बचाओ-बचाओ कह रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने की दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत मजबूत सरकार ही चाहता है।

11.09 AM: 500 साल लड़ाई लड़नी पड़ी। कई पीढ़ियों तक लड़ाई लड़ी। आपके एक वोट से अयोध्या में राम मंदिर बन गया। आपके एख वोट ने मुझे ताकत दी। मैंने आथे ही कह दिया अनफ इज इनफ। आज नया भारत डोजियर नहीं देता। आज नया भारत घर में घुसकर मारती है।

11.05 AM: ये धरती शहीद निलांबर और पितांबर की धरती है। आप सभी लोग अपने वोट के महत्व को अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र को सलाम करने लग गई थी। आपने एक वोट से कांग्रेस की महा भ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आझ दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

11.00 AM: आप सब लोगन को जोहार। ऐसा लग रहा है कि आपने जेएमएम और कांग्रेस को दिन में ही तारे दिखा दिए। मैं देख रहा हूं कि बहुत लोग आ रहे हैं। लेकिन लोगों को अंदर आने में दिक्कत हो रही है। लोगों का हुजूम आ रहा है। 

10.53 AM: नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि हम एक बार फिर पीएम मोदी को प्रधान सेवक बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। इंडिया अलायंस पीएम को रोकने के लिए लगातार षड्यंत्र कर रही है। गलतफहमियां फैलाकर पीएम के बढ़ते कदम को रोकना चाहती है। जिन्होंने सत्ता में आते ही लोकतंत्र की हत्या करना शुरू कर दिया, इमरजेंसी लगाई, इन्होंने बाबा साहेब की मृत्यु के बाद उन्हें भुला दिया। आज वे कहते हैं कि संविधान खतरे में है। 

10.47 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पलामू पहुंच गए हैं। वे थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम को भेंट में राधा-कृष्ण की मूर्ति दी गई।

10.46 AM: कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार करने की रेस चल रही है। यहां कांग्रेस सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। यहां तक कि नोटों को गिनने के लिए बैंकों से मशीनें लानी पड़ी।

10.42 AM: पीएम ने चाईबासा में गीता कोड़ा के लिए वोट मांगे। इंडिया गठबंधन पर जोरदार प्रहार किया। टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में पीएम ने झामुमो और कांग्रेस को घेरा। झारखंड के साथ अपना दिल का रिश्ता भी बताया। इसके कई उदाहरण दिए। 

10.35 AM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे को लेकर रिम्स द्वारा 2 कार्डियक एंबुलेंस के साथ 2 चिकित्सा बल का गठन किया गया है। दोनों चिकित्सा बल में कार्डियोलॉजी, औषधि, सर्जरी और निश्चेतना विभाग के एक-एक चिकित्सक होंगे। साथ ही नर्स व टेक्निशियन भी रहेंगे।

10.32 AM: रांची में रोड शो के दौरान जय श्री राम के नारों के बीच प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। भारत माता चौक से न्यू मार्केट चौराहे तक पीएम ने खुले रथ में सवार होकर रोड शो किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की।

10.26 AM: रांची में रोड शो के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'रांची के अपने परिवारजनों का हृदय से आभार और अभिनंदन! आज के रोड शो में आपका जो अपार स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए मैं जो भी कहूं, वो कम है। विशेष रूप से मेरी माताओं-बहनों और युवा साथियों ने इसमें जिस तरह से बढ़-चढ़कर भागीदारी की है, वह विकसित झारखंड-विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उनके जोश और उत्साह को जाहिर करती है।'

10.20 AM: पीएम ने झारखंड और बिहार में ‘इंडिया’ की सभी पार्टियों को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद झारखंड गठन का विरोध कर रहे थे। भाजपा सरकार में झारखंड बना। आदिवासियों से भाजपा का दिल का रिश्ता है।

10.17 AM: चाईबासा में पीएम ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है। मोदी के रहते कांग्रेस की यह चाल सफल नहीं होगी। 

10.04 AM: पीएम मोदी शनिवार को सुबह 9.45 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर हेलीकॉप्टर से पलामू जाएंगे। दोपहर 11 बजे चियांकी एयरपोर्ट ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

2024-05-04T04:43:53Z dg43tfdfdgfd