20 सितंबर 2024 का दिन किन 5 राशियों पर पड़ेगा भारी? जानें अनलकी राशिफल से

Aaj Ki Unlucky Rashi 20 September 2024: 20 सितंबर, शुक्रवार का दिन 5 राशि वाले लोगों के लिए ठीक नहीं रहेगा। इनकी लाइफ काफी उलझी हुई रहेगी। इनके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी खराब रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

मेष वाले रहेंगे परेशानइस राशि के लोग 20 सितंबर को काफी परेशान रहेंगे। नौकरी-बिजनेस में नुकसान हो सकता है। दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। लव लाइफ के मसले उलझ सकते हैं। सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन वालों को होगी धन हानिइस राशि के लोगों को 20 सितंबर को बिजनेस और शेयर बाजार में बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़े सकते हैं। बॉस किसी वजह से आपसे नाराज रहेगी। दूसरों के विवाद में आपका नाम आ सकता है। कोई बुरी खबर मिलने से दुखी रहेंगे।

कन्या वाले रहेंगे असफलइस राशि के लोग 20 सितंबर को कईं क्षेत्रों में असफल रहेंगे। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है, इन्हें मेहनत का मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मकर वालों की बिगड़ेगी सेहतइस राशि के लोगों की सेहत 20 सितंबर को बिगड़ सकती है। पुराने रोगों के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। उधार दिए हुए पैसे डूब सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति को लेकर भाई-बहन से विवाद हो सकते हैं। कोई सीक्रेट बात लीक हो सकती है, जिससे समाज में अपमान होगा।

मीन वाले रहेंगे अनलकीइस राशि के लोग 20 सितंबर को अनलकी रहेंगे। आपका कोई गलत फैसला बड़ी परेशानी खड़ी सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का पद छिना जा सकता है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद की स्थिति बनेगी। पुराने विवादों के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

Disclaimerइस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

2024-09-20T00:33:36Z dg43tfdfdgfd