AGRA SCHOOL CLOSED: आगरा में लगातार मूसलाधार बारिश, आज 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

आगरा: पिछले 24 घंटे से आगरा मंडल में लगातार बारिश का कहर जारी है। सडक़ों, कालोनियों और लोगों के घरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते जिलाधिकारी आगरा ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। गुरुवार 19 सितंबर को सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बुधवार शाम को पत्र जारी कर घोषणा की है।

लगातार मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आईएमडी (भारत मौसम विज्ञान विभाग) के अनुसार आगरा में 27 एमएम बारिश हो चुकी है। अगले 24 घंटे और अधिक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। लगातार बारिश के चलते तापमान गिरावट देखी गई है। प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह ने आदेश जारी करते हुए 19 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ऑनलाइन चलाई जाएं कक्षाएं

इन दिनों स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के दृष्टिगत प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह ने आदेश दिए हैं कि परीक्षाओं की तिथि परिवर्तित कर दी जाएं। इसके अलावा ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा सकती हैं।

जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से तबाही मचाई है। लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। तमाम सरकारी भवनों की छतें टपकने लगी हैं। झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले लोगों के लिए बारिश आफत बन कर आई है। जबकि आगरा में एक दर्जन से अधिक कालानियों में पानी भर गया है। सडक़ों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे और बारिश होने की आशंका जताई है।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-09-18T18:52:43Z dg43tfdfdgfd