AKSHAYA TRITIYA 2024: अक्षय तृतीया पर बुध ग्रह करेंगे मेष राशि में गोचर, इन राशि वालों का पलट जाएगा भाग्य

धर्म डेस्क, इंदौर। Akshaya Tritiya 2024: पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। यह दिन बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान, दान, पूजा और खरीदारी का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया के दिन सभी शुभ कार्य बिना शुभ मुहूर्त देखे किए जाते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 10 मई शुक्रवार को मनाई जाने वाली है। अक्षय तृतीया का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है, इस दिन देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अक्षय तृतीया के दिन शुक्रवार, 10 मई 2024 को बुध ग्रह, मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध ग्रह का गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालने वाला है। कुछ राशि वालों को इस गोचर से जमकर लाभ होने वाला है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन काफी लकी रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में भारी मुनाफा होगा। करियर और बिजनेस में खूब सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भगवान गणेश की कृपा बरसेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लंबे समय से चल रही समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को अक्षय तृतीया पर काफी लाभ देने वाली है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। सौभाग्य में वृद्धि होगी। जीवन में खुशहाली आएगी। पैसों की बचत और निवेश दोनों कार्य में सफलता प्राप्ति होगी। करियर में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में काम करने पर सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि

बुध ग्रह का मेष राशि में प्रवेश करना सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी करने जातकों की उन्नति हो सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के मधुर संबंध बनेंगे।

तुला राशि

बुध ग्रह का गोचर तुला राशि वालों को शुभ फल देने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन सुखद बना रहेगा। छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। इस समय किए गए निवेश से फायदा हो सकता है। आने वाले समय में धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

2024-05-07T06:28:30Z dg43tfdfdgfd