AKSHAYA TRITIYA 2024: दशकों बाद अक्षय तृतीया पर बना रहा है दुर्लभ संयोग, इन तीन राशियों पर बरसेगा धन

धर्म डेस्क, इंदौर। Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को शुभ माना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी शुभ मुहूर्त के किए जा सकते हैं। इस बार अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग और शश योग बनने जा रहे हैं। अक्षय तृतीया पर ऐसा अद्भुत संयोग 100 साल बाद बन रहा है। इस कारण अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना और भी लाभकारी रहेगा।

कुछ राशियों के लिए अक्षय तृतीया पर बन रहा यह अद्भुत संयोग काफी लाभ देने वाला है। देवी-देवताओं की कृपा से इन लोगों को खूब धन लाभ होगा। इस दिन गरीबों को दान देने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए अक्षय तृतीया पर्व लकी होने वाला है।

मेष राशि

अक्षय तृतीया पर बन रहे शुभ संयोग मेष राशि वालों को काफी लाभ देने वाले हैं। इस राशि के जातकों को वाहन या प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में काफी उन्नति मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में साथ काम कर रहे सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। 10 मई से इन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। छात्रों के लिए भी यह समय बहुत ही लाभदायक है। आपके स्वभाव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

मीन राशि

अक्षय तृतीया का दिन मीन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। व्यापार क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। वैवाहिक जीवन और पार्टनशिप पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मीडिया जुड़े जातकों को बहुत लाभ मिलेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

2024-05-09T09:21:12Z dg43tfdfdgfd