AKSHAYA TRITIYA 2024: पलट जाएगी आपकी किस्मत, अक्षय तृतीया पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप

धर्म डेस्क, इंदौर। Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को सुख-समृद्धि और त्योहार का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त नहीं देखा जाता। अक्षय तृतीया के दिन कुछ खास मंत्रों का जाप कर लिया जाए, तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इन मंत्रों का जाप करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ नमो नारायणाययह मंत्र भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस मंत्र के जाप से सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ॐ गं गणपतये नमः यह मंत्र भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इस मंत्र के जाप से विघ्नों का नाश होता है और सफलता मिलती है।

ॐ मां लक्ष्मी नमः यह मंत्र देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस मंत्र के जाप से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

ॐ श्री गुरुदेवाय नमःयह मंत्र गुरु को समर्पित माना जाता है। इसके जाप से ज्ञान, बुद्धि और मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥ यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस मंत्र के जाप से उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त होती है।

इन मंत्रों के अलावा आप अपनी पसंद के मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं। मंत्र जाप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका मन पूरी तरह से भगवान में ही लगा हो। अक्षय तृतीया के दिन दान, स्नान, पूजा और मंत्र जाप के अलावा अन्य शुभ कार्य भी किए जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

2024-05-09T11:06:27Z dg43tfdfdgfd