AMAZFIT BIP 5 UNITY स्मार्टवॉच इन शानदार फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, देखें कीमत और स्पेसिफिकेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Amazfit Bip 5 Unity: अमेजफिट ने नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip 5 Unity को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच में 1.91 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका 320*280 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। स्मार्टवॉच का फ्रेम एल्युमिनियम का बना है। इसमें 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि हैवी यूसेज में 5 दिन तक चलेगी। जबकि नॉर्मल इस्तेमाल में 11 दिन तक चल सकती है। अमेजफिट की स्मार्टवॉच 26 दिन के स्टैंडबाय टाइम के साथ आती है।

Amazfit Bip 5 Unity की कीमत

अमेजफिट स्मार्टवॉच की कीमत अमेरिका में 69.99 डॉलर (करीब 5,835 रुपये) है। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में जल्द उतारेगी। अन्य बाजार में इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

Amazfit Bip 5 Unity स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। इसे आईपी68 रेटिंग कंपनी ने दी है। यह आधे घंटे तक 1.5 मीटर गहरे पानी में रह सकती है और खराब नहीं होगी। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो वॉच में BioTracker PPG बायोमीट्रिक सेंसर है। यह हार्ट रेट मॉनटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन लेवल की निगरानी करती है। साथ ही स्ट्रेस लेवल को ट्रैक करती है। वॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड हैं। इसमें वॉयस कमांड के लिए एलेक्सा का सपोर्ट मिलता है। Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच में 300 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 26 दिन के स्टैंडबाय टाइम के साथ आती है।

2024-05-04T12:18:28Z dg43tfdfdgfd