APPLE EVENT: दो नए आईपैड भारत में हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 59,900 रुपये, जानें सारे फीचर्स

Apple ने मंगलवार की रात आयोजित अपने मेगा इवेंट में दो नए आईपैड पेश किए हैं जिनमें iPad Air (2024) और iPad Pro (2024) शामिल हैं। iPad Pro को Tandem OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन कंपनी की मिनी एलईडी स्क्रीन का अपग्रेडेड वर्जन है। इवेंट में एपल ने M4 चिपसेट भी लॉन्च किया है।

iPad Pro (2024) को 11 इंच और 13 इंच की साइज में पेश किया गया है। iPad Pro (2024) में एपल का नया चिपसेट M4 है। इसके अलावा इसमें 2TB तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें iPadOS 17 मिलेगा। एपल ने Apple Pencil Pro और नया मैजिक कीबोर्ड भी लॉन्च किया है।

iPad Pro (2024) की कीमत

iPad Pro (2024) के 11 इंच वाले बेस मॉडल की कीमत 99,900 रुपये है। इस कीमत में वाई-फाई मॉडल मिलेगा। वहीं वाई-फाई + सेलुलर मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है। 13 इंच वाले के वाई-फाई मॉडल की कीमत 1,29,900 रुपये और वाई-फाई + सेलुलर की कीमत 1,49,900 रुपये है।

iPad Pro (2024) की स्पेसिफिकेशन

iPad Pro के साथ कंपनी ने 10 कोर M4 चिप दी है। ऐसे में इसे अब तक का सबसे पावरफुल आईपैड कहा जा सकता है। इस चिप का इस्तेमाल अभी तक एपल ने अपने किसी मैकबुक में नहीं की है। iPad Pro के साथ नई Tandem OLED स्क्रीन मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है और साथ में ट्रू टोन का भी सपोर्ट है।

iPad Pro में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल फ्रंट कैमरा है जिसके साथ सेंटर स्टेज का भी सपोर्ट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है जिसके साथ LiDAR स्कैनर का सपोर्ट है। कैमरे से ProRes वीडियो 4K 30fps पर रिकॉर्ड की जा सकेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, USB Type-C (20W चार्जिंग), थंडरबोल्ट 4/ USB 4 है। इसके अलावा इसमें फेस आईडी भी है।

2024-05-08T04:10:07Z dg43tfdfdgfd