BHOPAL NEWS: अक्षत पहले प्रयास में बने आइएफएस, अक्षय भी सफल

भोपाल। अक्षत पांडेय ने वर्ष 2023 की यूपीएससी की परीक्षा में इंडियन फारेस्ट सर्विस (आईएफएस) में 29वीं रैंक प्राप्त की है। आईएफएस में इनका प्रथम प्रयास था। अक्षत पांडेय ने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इनका इसके पहले डीआरडीओ में साइंटिस्ट के पद पर चयन हो चुका है। इनके पिता राजेश पांडेय जनसंपर्क अधिकारी हैं। माता ऋतु पांडेय गृहणी हैं। वहीं अक्षय जैन का भी यूपीएससी की परीक्षा में इंडियन फारेस्ट सर्विस आईएफएस में चयन हुआ है। इन्होंने मैनिट भोपाल से इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इनके पिता डा. संजय जैन और मां संगीता जैन चिकित्सक हैं।

2024-05-09T17:21:36Z dg43tfdfdgfd