BIHAR WEATHER TODAY: बिहार के 12 जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, अलर्ट जारी; तेज रफ्तार से चलेगी हवा

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रवेश होने जा रहा है जिससे मौसम बदलने की पूरी संभावना बनी हुई है। 5 मई की शाम से कई जिलों में नमी युक्त हवा का प्रवाह होने के साथ बादल छाए रहेंगे। इसके प्रभाव से नमी की मात्रा में वृद्धि होने के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। छह मई से नौ मई के दौरान पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है। 

इन 12 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 9 मई के दौरान उत्तर पूर्व बिहार की राजधानी पटना, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया में भी छिटपुट बारिश के आसार जताए गए हैं। इनके प्रभाव से पटना सहित दक्षिणी भागों के मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में आंशिक गिरावट के आसार है।

तेज रफ्तार हवा चलने के आसार

Bihar News:इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है जिसके चलते नाविकों और किसानों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। वहीं राहत की बात यह है कि पटना के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री गिरावट के साथ शुक्रवार को 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। छपरा, मधुबनी, फारबिसगंज, पूर्णिया व अररिया को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

शेखपुरा और मधुबनी में भीषण लू की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने शनिवार को शेखपुरा व मधुबनी में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, पटना समेत शेष जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना जताई है। बीते दो दिनों से मौसम में आए बदलाव को लेकर मौसम विज्ञानी बताते हैं कि असम व उप हिमालय पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। इसके कारण मौसम के तेवर में थोड़ी नरमी आई है।

शहर अधिकतम   न्यूनतम

पटना  39.7          23.7

गया    40.0          20.0

भागलपुर 39.3      20.2

मुजफ्फरपुर 36.8   22.7

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें

July Shadi Muhurat 2024: जुलाई महीने में 7 दिन ही शादी के शुभ मुहूर्त, पढ़ लीजिए किस-किस दिन कर सकेंगे विवाह

Chirag Paswan: 'अगर चाचा मंच पर आते तो मैं...', चिराग ने पशुपति पारस को दिया फाइनल जवाब; सियासी हलचल तेज

2024-05-04T02:33:12Z dg43tfdfdgfd