BIHAR WEATHER TODAY: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, इन जिलों के लिए अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से चलेगी तेज हवा

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News:  झारखंड व पश्चिम बंगाल के आसपास बने चक्रवातीय परिसंचरण के क्षेत्र के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नमी युक्त पुरवा हवा के कारण प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 13 मई तक मौसम का यह रुख बरकरार रहेगा।

मतदान पर मिलेगा मौसम का साथ, इन जिलों में बारिश के आसार

ऐसे में 13 मई को चौथे चरण में होने वाले मतदान के दिन लोगों को मौसम का साथ मिलेगा। मुंगेर, उजियारपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर व दरभंगा में होने वाले मतदान के लिए आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है। गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों में 40-50 किमी प्रतिघंटा व उत्तरी भागों के 19 जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ आंधी-पानी, वज्रपात को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के उत्तरी भागों में बारिश के अधिक आसार

Bihar News: दक्षिण भागों की तुलना में उत्तरी भागों में अधिक वर्षा के आसार है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में वर्षा के कारण मौसम सामान्य होने के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को पांच डिग्री गिरावट के साथ पटना का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 37.4 डिग्री के साथ बक्सर प्रदेश का गर्म स्थान रहा।

बीते मंगलवार को कहां कितनी बारिश हुई

Bihar News: मंगलवार की शाम राजधानी पटना में 22.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, पूर्वी चंपारण के लालबेगियाघाट में सर्वाधिक वर्षा 84.0 मिमी दर्ज की गई। शेष भागों में 30-40 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इन जगहों पर वर्षा दर्ज : नवादा के कौआकोल में 54.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के रक्सौल में 48.2 मिमी, दरभंगा के कमतौल में 40.5 मिमी, सीतामढ़ी के सोनबरसा में 38.6 मिमी, सहरसा के सलखुआ में 36.4 मिमी, सीतामढ़ी के बेलसंड में 34.2 मिमी, नवादा में 33.0 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 32.5 मिमी, दरभंगा के जाले में 32.2 मिमी, दरभंगा के घनश्यामपुर में 32.0 मिमी एवं सुपौल के बौसा में 32.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान : शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 32.5 22.0गया 35.7 22.2भागलपुर 32.0 19.8मुजफ्फरपुर 30.0 22.6(तापमान डिग्री सेल्सियस में)यह भी पढ़ें

Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात

Bihar Politics: चुनाव के बीच सम्राट चौधरी ने उड़ाई लालू-तेजस्वी की नींद, इस कद्दावर नेता को BJP में कराया शामिल

2024-05-09T02:42:06Z dg43tfdfdgfd