लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Coconut Husk Fertilizer: नारियल का ज्यादातर उपयोग हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है,जिसे हम मंदिरों में प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं। इसके अलावा, घरों में होने वाले पूजा पाठ या अन्य अनुष्ठानों में भी इसका उपयोग किया जाता है। किचन में भी इसका उपयोग अनेक तरह की डिशेज बनाने में किया जाता है। देखा जाए तो इसका लगभग सभी घरों में किसी न किसी रूप उपयोग होता ही है।
नारियल का लगभग हर हिस्सा लाभदायक होता है। इसके छिलके का इस्तेमाल ऑर्गेनिक खाद बनाने के लिए किया जाता है। इससे खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ती है, जिससे उपज अच्छी होती है। इसके साथ ही इस खाद का उपयोग गमलों के पौधों के लिए भी किया जा सकता है। इसके छिलकों में नाइट्रोजन, फास्फोरस, कॉपर, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इनके छिलकों से खाद बनाकर आप भी अपने पौधों को संपूर्ण पोषण दे सकते हैं। इसके साथ ही, इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है, तो फिर देर किस बात कि आइए जानते हैं, नारियल के छिलकों से होने वाले फायदों और फिर इसे बनाने की विधि के बारे में।
यह भी पढ़ें: बढ़ते तापमान में घर की बालकनी पर लगाएं खस का पर्दा, दुम दबाकर भागेगी गर्मी
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक की जगह करें इन इको-फ्रेंडली ऑप्शन्स का इस्तेमाल, होगा पर्यावरण का बचाव
Picture Courtesy: Freepik
2024-05-05T13:43:54Z dg43tfdfdgfd