DELHI WEATHER: आज धूल भरी आंधी चलेगी, दिनभर छाएं रहेंगे बादल; बूंदाबांदी होने के भी आसार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। रविवार और सोमवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इससे अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा।

इस बीच शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही के बीच दिन भर धूप खिली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 18.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 61 से 15 प्रतिशत रहा। नजफगढ़ और पीतमपुरा दिल्ली के सबसे गर्म इलाके रहे जहां अधिकतम तापमान क्रमश: 40 एवं 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले सप्ताह भी गर्मी नियंत्रण में ही रहेगी

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभों के कारण अगले सप्ताह भी गर्मी नियंत्रण में ही रहेगी। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री जबकि 23 से 24 डिग्री तक रहने का पूर्वानुमान है। उधर शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 264 रिकार्ड किया गया। इस श्रेणी की हवा को ''खराब'' कहा जाता है। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव के आसार नहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित 12 कॉलेजों के विशेष आडिट के आदेश, मंत्री आतिशी ने सचिव को फटकार भी लगाई

2024-05-04T01:02:58Z dg43tfdfdgfd