GOND KATIRA SHARBAT: पेट को ठंडा रखेगा गोंद कतीरा, इन 3 तरह से बनाएं शरबत

दोपहर के समय गर्मी और उमस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इसे सहन करना मुश्किल लगता है। वहीं हीट वेव्स की वजह से भी लोगों को कई तरह की हेल्थ संबंधी समस्याएं होती रहती हैं। गर्मी के कारण पेट और सिर दर्द जैसी समस्याएं भी होती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। गर्म और उमस भरे मौसम के लिए गोंद कतीरा फायदेमंद होता है। आप गोंद कतीरा की मदद से तरह-तरह के शरबत तैयार कर सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं 3 तरह के गोंद कतीरा शरबत की रेसिपी-

1) ताड़गोला और गोंद कतीरा 

2 चम्मच गोंद कतीरा

एक ताड़गोला

एक चम्मच सबजा बीज

नारियल पानी

बर्फ के टुकड़े

कैसे बनाएं शरबत 

इसे बनाने के लिए गोंद कतीरा को कुछ देर के लिए भिगो दें। इसके अलावा सबजा बीज को भी कुछ देर के लिए भिगो दें। अब भीगे हुए गोंद कतीरा जब गाढ़ा हो जाए तो इसे एक गिलास में डालें, इसके ऊपर सबजा बीज डालें। अब ताड़गोला को छील लें और काट लें। अब इसे भी गिलामस में डालें फिर इसमें नारियल पानी मिक्स करें और फिर बर्फ के टुकड़े डाल कर सर्व करें। 

2) केसर वाला गोंद कतीरा 

सबजा बीज

गोंद कतीरा

केसर

शक्कर

दूध 

नारियल के टुकड़े

कैसे बनाएं शरबत 

इसे बनाने के लिए गोंद कतीरा, सबजा, केसर और शक्कर को  को कुछ देर के लिए एक साथ भिगो दें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसका एक चम्मच लें और इसे एक गिलास में डालें। फिर इसमें नारियल के टुकड़े डालें और फिर दूध डालकर मिक्स करें और सर्व करें।

3) पिस्ता वाला गोंद कतीरा शरबत 

1 बड़ा चम्मच गोंद कतीरा 

1 बड़ा चम्मच सब्जा बीज 

दूध 

चीनी स्वादानुसार

पिस्ता एसेंस

कैसे बनाएं शरबत 

इसे बनाने के लिए गोंद कतीरा, सबजा और शक्कर को कुछ देर के लिए एक साथ भिगो दें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसका एक चम्मच लें और इसे एक गिलास में डालें। फिर इसमें दूध और पिस्ता एसेंस डालकर मिक्स करें और सर्व करें।

(रेसिपी और फोटो: इंस्टाग्राम)

यह भी पढ़ें: Raita Recipe: गर्मी के मौसम में बनाएं इन 5 चीजों का रायता, खाने का बढ़ जाएगा स्वाद

2024-05-04T08:43:23Z dg43tfdfdgfd