GORAKHPUR WEATHER TODAY: गोरखपुर में पारा पहुंचा 41 के पार, इस गर्मी का पहला हाॅट-डे हुआ रिकॉर्ड; भीषण गर्मी से जीवन तार-तार

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Gorakhpur Weather Today गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पारे को तेजी से चढ़ाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार काे रिकॉर्ड अधिकतम तापमान इसका प्रमाण रहा।

पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा, तीखी धूप के बीच तेज रफ्तार से चली गर्म हवा के चलते जनजीवन तार-तार रहा। अधिकतम तापमान मौसम विभाग के हाट-डे के मानक पर खरा उतरा। तेज हवा ने हलक सुखाया, असहनीय गर्मी का अहसास कराया।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्म हवा के साथ भीषण गर्मी पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा। अगला एक सप्ताह गर्मी के चलते भारी पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 12वीं का यहां देखें रिजल्‍ट, पांच स्‍टेप में जानिए कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

बीते एक सप्ताह से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा अधिकतम तापमान शुक्रवार को गर्मी के इस मानक को पार कर गया। इसी के साथ इस गर्मी में पहली बार पारा हॉट-डे के मानक पर भी खरा उतर गया। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो अप्रैल के औसत अधिकतम तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

अप्रैल का अधिकतम औसत तापमान मौसम विभाग की ओर से 38 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। न्यूनतम तापमान भी औसत से अधिक होने की वजह से शुक्रवार की रात भी गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इसे भी पढ़ें- बांदा में इंस्‍टाग्राम रील बनाने के चक्‍कर में गई युवक जान, पिलर से उल्‍टा लटकर कर दिखा रहा था स्‍टंट

अप्रैल का औसत न्यूनतम तापमान 22.1 निर्धारित है जबकि शुक्रवार को यह 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान तापमान 40 या उससे अधिक और न्यूनतम तापमान 25 के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। यानी लोगों को दिन से लेकर रात तक भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा।

हवा की रफ्तार 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिसके चलते दोपहर में कई बार धूल भरी आंधी का अहसास हुआ। आर्द्रता का प्रतिशत कम होने के चलते सूखी हवा ने हलक सुखाया।

हवा में नमी का प्रतिशत 35 से अधिक नहीं बढ़ा पाया। न्यूनतम आर्द्रता तो 19 प्रतिशत तक सिमट कर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार वर्षा होने की आर्द्रता का प्रतिशत 50 से कम रहने का पूर्वानुमान है।

2024-04-20T03:54:50Z dg43tfdfdgfd