GWALIOR NEWS: मवेशियों को खाना देने आई महिला से पड़ाेसी ने किया दुष्कर्म

Gwalior News: नप्र, ग्वालियर: महाराजपुरा इलाके में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला पड़ोसी के यहां पले मवेशियों को खाना डालने आई थी, तभी वह महिला को खींचकर अंदर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। विराेध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महाराजपुरा थाना पुलिस ने देर रात एफआइआर दर्ज कर ली। आरोपित को भी पकड़ लिया है।

महाराजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि महिला पड़ोस में रहने वाले सोनू वाल्मीक के घर गई थी। सोनू के घर मवेशी पले हैं। जैसे ही महिला घर जा रही थी तो उसने महिला को पकड़ा और अपने घर के अंदर ले गया। यहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला अपने घर पहुंची और स्वजन को पूरी घटना बताई। स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे।

आइएएस की फेक आइडी से फर्नीचर बेचने का झांसा देकर ठगने की कोशिश

नप्र, ग्वालियर: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ रहे आइएएस सतेंद्र सिंह की फेक आइडी से ग्वालियर के रहने वाले सुकांत सोनी को मैसेज आया। सुकांत से आइएएस बनकर ठग ने बात की, फिर फर्नीचर बेचने का झांसा देकर फंसाने की कोशिश की। सुकांत रुपये डालने ही वाले थे, इससे पहले उन्होंने आइएएस को काल कर बात की। तब पता लगा कि उनकी ऐसी कोई फेसबुक आइडी ही नहीं है, उनकी किसी ने फेक आइडी बनाई है। इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत की गई है। ग्वालियर के रहने वाले सुकांत सोनी ने बताया कि उनके पास आइएएस सतेंद्र सिंह नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की तो मैसेंजर पर मैसेज आया। जिसमें लिखा था- परिचित अधिकारी का तबादला हो गया है। इसलिए वह फर्नीचर बेच रहे हैं। कुछ फोटो उन्हें भेजे गए। 40 हजार रुपये में फर्नीचर बेचने की बात लिखी थी।

2024-05-09T02:49:54Z dg43tfdfdgfd