HIGHEST CHICKEN PRICE: स्विट्जरलैंड में मिलता है सबसे महंगा चिकन, एक किलो के रेट में भारत में खरीद लेंगे इतना

Highest Chicken Price In The World: दुनिया भर में चिकन का प्रोडक्शन और खपत काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स के अनुसार पूरी दुनिया में हर साल करीब 14 करोड़ टन चिकन खाया जाता है। वहीं 2022 में पूरी दुनिया में करीब 123,631 मीट्रिक टन चिकन का उत्पादन हुआ था। मगर क्या आप जानते हैं कि किस देश में चिकन का रेट सबसे अधिक है और ये भारत से कितना महंगा या सस्ता है। बता दें कि नम्बियो पोर्टल के अनुसार स्विट्जरलैंड में चिकन का रेट सबसे अधिक है। आगे जानिए वहां एक किलो में चिकन कितने में मिलता है।

ये भी पढ़ें - MF Step-Up SIP: क्या है स्टेप-अप SIP, 14 साल में बनाएगी करोड़पति, 15000 रु से करें शुरुआत

भारत के मुकाबले 9 गुना रेट

स्विट्जरलैंड में 1 किलो चिकन 25.85 डॉलर में मिलता है। भारतीय करेंसी में ये रेट 2157.18 रु बनते हैं। इसके मुकाबले भारत में चिकन का रेट करीब 250 रु प्रति किलो के आस-पास है। यानी भारत के मुकाबले स्विट्जरलैंड में चिकन का रेट लगभग 9 गुना है।

में है">

दूसरे नंबर पर जर्मनीRelated News |

Rishabh Pant Fitness Journey: 4 महीने में 16 किलो वजन, फेवरेट चीजों की कुर्बानी, तब पहले से ज्यादा फिट होकर लौटे ऋषभ पंत

Bird Flu को लेकर रांची में हाई अलर्ट, क्वॉरेंटाइन में पांच लोग, अस्पतालों का लिया गया जायजा

महंगे चिकन के मामले में दूसरे नंबर पर जर्मनी है। जर्मनी में चिकन का रेट 15.79 डॉलर (1317.7 रु) है। वहीं नीदरलैंड में चिकन का रेट 14.88 डॉलर (करीब 1242 रु) है। अगला नंबर फ्रांस का है, जहां चिकन का रेट 13.65 डॉलर या करीब 1140 रु है।

इन देशों में है 1 हजार रु से अधिक रेट

  • ऑस्ट्रिया : 13.59 डॉलर (करी 1134 रु)
  • नॉर्वे : 13 डॉलर (करीब 1084.5 रु)
  • लग्जमबर्ग : 12.45 डॉलर (करीब 1039 रु)
  • कनाडा : 12.16 डॉलर (1014.75 रु)
  • अमेरिका : 12.12 डॉलर (करीब 1012 रु)
  • फिनलैंड : 12.01 डॉलर (करीब 1002 रु)

Related News |

Gold-Silver Rate Today 26th April 2024: सोना और चांदी में फिर उछाल, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान में कितना है रेट

भारत के पड़ोसी देशों नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान में देखें तो नेपाल में एक किलो चिकन का रेट 3.22 डॉलर या करीब 269 रु है। वहीं बांग्लादेश में एक किलो चिकन 2.68 डॉलर या 223.65 रु में मिलता है। इसी तरह पाकिस्तान में चिकन का रेट 2.85 डॉलर या करीब 234 रु है। भारत के 234 रु पाकिस्तान के 777 रु से अधिक हैं।

2024-05-02T09:57:08Z dg43tfdfdgfd