INDORE NAGAR PALIKA BHARTI 2024: इंदौर नगर पालिका में निकली बंपर भर्ती, 5वीं पास के लिए सुनहरा मौका

img src="https://img.jagranjosh.com/images/2024/July/2672024/Indore-Nagar-Palika-bharti-2024-compressed.jpg" width="1200" height="675" />

Indore Nagar Palika Nigam Recruitment 2024: इंदौर नगर निगम कार्यालय में  सहायक ग्रेड-3, फायरमैन, माली और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार नगर पालिका में काम करना चाहते हैं और इच्छुक हैं, वे राज्य नगर पालिका की वेबसाइट www.imcindore.mp.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो गई है। इंदौर नगर पालिका भर्ती 2024 की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2024 है।

Indore Nagar Palika Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती?

इंदौर नगर पालिका ने हाल ही में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इंदौर नगर पालिका में 5वीं, 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए कुल 306 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार पदवार रिक्ति विवरण नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:

पद का नाम

रिक्त पद

असिस्टेंट ग्रेड-3

12

लीडिंग फायरमैन

2

फायरमैन

5

सब इंजीनियर

7

समय पाल

5

माली 

2

असिस्टेंट रेवेन्यू इंस्पेक्टर

12

केशियर/असिस्टेंट अकाउंटेंट

1

सुपरिटेंडेंट सुपरवाइजर

8

सफाई संरक्षक

77

सहायक अतिक्रमण अधिकारी (Assistant Encroachment Officer)

1

असिस्टेंट कम्युनिटी ऑफिसर

1

लीडिंग फायरमैन (संविदा)

5

फायरमेन (संविदा)

10

ड्राइवर (संविदा)

1

सफाई संरक्षक

157

कुल पदों की संख्या

306

MP Nagar Palika Nigam Bharti 2024: जानें कौन कर सकता है आवेदन 

इस भर्ती में विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नगर पालिका भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मानदंड यहाँ देख सकते हैं:

 शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 5वीं से लेकर ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

आयु-सीमा: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यहां से डाउनलोड करें नोटिफिकेशन पीडीएफ:- Indore Nagar Palika Notification 2024 PDF

Nagar Palika Bharti 2024: चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे- 5200/- से लेकर 38,000/- तक सैलरी मिलेगी।  भर्ती संविदा के आधार पर होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं।

Indore Nagar Palika Bharti 2024: इन पदों के लिए चयन कैसे होगा?

इंदौर नगर पालिका सीधी भर्ती 2024 अधिसूचना के अनुसार,  अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को अपने साथ सभी ऑरिजनल सर्टिफिकेट साथ लाने होंगे।

Indore Nagar Palika Bharti 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

इंदौर नगर पालिका भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म नगर निगम को भेजना होगा। इसलिए जरूरी है कि अभ्यर्थी सभी प्रमाण पत्रों को सक्षम अधिकारी या स्वयं से सत्यापित करवाकर प्रमाण पत्रों की प्रति के साथ भेजें। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी आप नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।

2024-07-26T12:07:22Z dg43tfdfdgfd