टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपने लेटेस्ट लॉन्च इवेंट Apple Let Loose 2024 में दो नए iPad मॉडल को पेश किया है। इस दौरान कंपनी ने iPad Pro के 11-इंच और 13-इंच मॉडल को Tandem OLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा है। यह टैबलेट नए M4 चिपसेट के साथ पेश किया गया है।
इसके साथ ही iPad Air का नया मॉडल भी दो डिस्प्ले साइज 11-इंच और 13-इंच के साथ M2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम Apple के लेटेस्ट आईपैड मॉडल्स कंपेयर कर बताएंगे इन दोनों में से आपके लिए कौन-सा बेस्ट है।
फीचर्स | iPad Pro 2024 | iPad Air 2024 |
डिस्प्ले | 11-इंच और 13-इंच OLED | 11-इंच और 13-इंच Liquid Retina LCD |
प्रोसेसर | Apple Silicon M4 | Apple Silicon M2 |
स्टोरेज | 2TB तक | 1TB तक |
रियर कैमरा | 12MP वाइड (4K, ProRes) | 12MP वाइड (4K) |
सेल्फी कैमरा | लैंडस्केप 12MP अल्ट्रा वाइड | लैंडस्केप 12MP अल्ट्रा वाइड |
बैटरी | वेब सर्फिंग पर 10 घंटे तक का बैकअप | वेब सर्फिंग पर 10 घंटे तक का बैकअप |
कीमत | 99,900 रुपये से शुरू | 59,900 रुपये से शुरू |
बेहतर डिस्प्ले : Apple के लेटेस्ट iPad Pro (2024) मॉडल को Tandem-OLED पैनल के साथ पेश किया है, जिसे कंपनी Ultra Retina XDR डिस्प्ले कह रही है। यह नई ओलेड डिस्प्ले पहले से बेहतर ल्यूमिनेंस, कॉन्ट्रास्ट और डायनेमिक रेंज ऑफर करती है। iPad Pro की डिस्प्ले मूवी देखने के साथ साथ फोटो और वीडियो एडिटिंग में भी यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देती है।
लेटेस्ट M4 प्रोसेसर : iPad Pro (2024) को कंपनी ने नेक्स्ट जेनरेशन M4 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह एपल के M3 चिपसेट का सक्सेसर है। इसके साथ ही कंपनी साल 2022 में आईपैड को M2 चिपसेट के साथ पेश किया था। इसकी तुलना में नया प्रोसेसर का सीपीयू 1.5 गुना फास्ट है। एपल का कहना है कि इसकी रेंडरिंग परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले चार गुना है।
इसके साथ ही iPad Pro (2024) में Final Cut और LumaFusion जैसे हेवी ग्राफिक्स वाले ऐप भी आसानी से चलते हैं। M4 चिपसेट में Neural Engine और AI सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें: Apple Let Loose 2024: एपल ने लॉन्च किए लेटेस्ट iPad Air और iPad Pro, जानिए कीमत और खूबियां
किफायती कीमत : iPad Air और iPad Pro में कई यूं तो कई अंतर हैं और दोनों की कीमत देखें इनकी तुलना नहीं की जा सकती है। हालांकि, iPad Air को इसकी किफायती कीमत के चलते खरीदा जा सकता है। यह टैबलेट M2 चिप के साथ आता है।
एपल का यह लेटेस्ट टैब स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। यह पिछले साल के iPad Air की तरह Spatial Audio प्लेबैक भी सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: Apple Let Loose 2024: नए iPad Pro के साथ लॉन्च हुए Apple Pencil Pro और Magic Keyboard, जानें कीमत और खूबियां
2024-05-08T01:43:09Z dg43tfdfdgfd