JABALPUR NEWS : छुई खदान कचरा डंपिग स्टेशन सहित छह स्थानों पर लगी आग, मचा हड़कंप

Jabalpur News : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है। रविवार को छुई खदान कचरा डंपिग स्टेशन सहित सहित छह स्थानों पर कचरा, झाडि़यों में आग लगने से हड़कंप मचा रहा। छुई खदान स्थित कचरा डंपिग डंपिग स्टेशन में कचरे में ऐसी आग भड़की की आस-पास रहने वाले बस्तियों के नागरिकों में अफरा-तफरा मच गई गनीमत रही कि आग फैल नहीं पाई नगर निगम के दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया

नगर निगम के दमकल शाखा के मुताबिक रविवार काे करीब 11:30 बजे छुई खदान स्थित कचरा डपिंग डंपिग स्टेशन में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो कचर में लगी आग से धुएं का गुबार छाया रहा आग रह रहकर भड़क रही थी। दमकल वाहन मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

आग पानी की बौछार कर आग बुझा दी

महाराजपुर लिंक रोड के समीप, पहाड़ीखेड़ा बरेला में भी झाड़ियों व कचरे में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके अलावा नया गांव, रादुवि लेखानगर में झाडि़यों में लगी आग से अफरा-तफरी मची रही। हाथीताल कालोनी में भी खाली प्लाट फेंके जा रहे कचरे में लगी आग से हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलते ही पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पानी की बौछार कर आग बुझा दी।

2024-05-06T02:09:25Z dg43tfdfdgfd