JAMMU KASHMIR WEATHER: गर्मी करने लगी हाल बेहाल, वैष्णो देवी पर तपने लगे पहाड़; कश्मीर में भी पारा हाई

जागरण संवाददता, जम्मू। Jammu Kashmir Weather Update: अप्रैल महीना राहत भरा गुजर जाने के बाद मई के पहले सप्ताह से गर्मी धीरे-धीरे अपना रंग दिखने लगी थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है। पिछले पांच-छह दिनों से दिन का अधिकतम तापमान लगातार 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।

अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है।जम्मू में ही नहीं कश्मीर में भी अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

धीरे-धीरे गर्मी भीष्म रूप धारण करने लगी है। बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

श्रीनगर में 30.4 डिग्री रहा तापमान

न्यूनतम तापमान 22.1डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमन 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माता वैष्णो देवी के आधर शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 31.6, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ग्रामीण इलाकों में पेड़ बने राहत का सहारा

बढ़ती तपन से राहत पाने लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। दोपहर की गर्मी से बचने के लिए लाेग जलस्रोतों की ओर रुख करने लगे हैं। शीतल पेय पदार्थों की बिक्री भी दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पेड़ों की छांव में दोपहर का समय बिता रहे हैं।

खासकर बिजली कटाैती के समय तो छांवदार पेडों के नीचे खूब रौनक रहती है। चौपाल जमने लगी है। उस पर से चुनाव चल रहे हैं तो हर चौपाल में राजनीति की गर्मी भी देखने को मिल जाती है। दिन में तवी और रणबीर नहर में नहाने के लिए जाने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

यह भी पढ़ें- हिसार जेल में जलेबी बाबा की मौत, नशीली चाय पिलाकर 100 से अधिक महिलाओं के साथ किया था दुष्कर्म; बनाए थे अश्लील वीडियो

2024-05-09T04:22:24Z dg43tfdfdgfd