JANDARSHAN PROGRAM: दो घंटे सीधे सीएम सुनेंगे लोगों की समस्या, तुरंत होगा समाधान, मुख्यमंत्री आवास पर होगा कार्यक्रम

रायपुर: आम जनता की समस्या से रुबरू होने के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की थी। सितंबर महीने में यह कार्यक्रम कई बार कैंसिल हो चुका है। सीएम विष्णुदेव साय के दौरे के कारण कार्क्रम को स्थगित करना पड़ता है लेकिन इस गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी सभी जिला कलेक्टरों को दे दी गई हैं। हर गुरुवार को होने वाले इस जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर सीएम के सामने आते हैं। लोगों की समस्या के समाधान के लिए सीएम साय अधिकारियों को निर्देश देते हैं।

दो घंटे के लिए होगा आयोजन

इस बार भी जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों से सीधे रुबरु होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक किया जाएगा। जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

दूसरे जिलों से भी आते हैं लोग

जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के दूसरे जिलों से भी लोग आते हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने हाल ही में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया था छोटे-मोटे काम के लिए आम लोगों को राजधानी नहीं आना पड़े। छोटे-मोटे काम जिला स्तर पर ही पूरे हो जाने चाहिए। बता दें कि यह सीएम विष्णुदेव साय का सप्ताहिक कार्यक्रम है।

पोर्टल में दी जाती है जानकारी

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्या और उनके निराकरण की जानकारी पोर्टल में अपलोड की जाती है। जिससे लोगों को यह पता लग सकते की उसकी शिकायत पर क्या एक्शन लिया गया। बता दें कि जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत 27 जून से हुई थी। इस दौरान आवेदन कर्ता सीधे सीएम विष्णुदेव साय से अपनी शिकायत कर सकते हैं। सीएम भी कोशिश करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्या सुनी जाएं।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-09-18T14:37:50Z dg43tfdfdgfd