JANJGIR-CHAMPA NEWS : जिले के 2 सौ केंद्रों में महिला अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर - चांपा : लोकसभा चुनाव में जिले के 2 सौ बूथों में इस बार महिला कर्मचारी अधिकारी मतदान कराएंगी। वहीं 3 बूथों में दिव्यांग अधिकारी कर्मचारी तथा 15 बूथों में युवा अधिकारी कर्मचारी चुनाव कराएंगे। इस तरह 218 मतदान केंद्र इन सभी के लिए चिन्हांकित किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव में जिले के 3 विधानसभा अकलतरा, जांजगीर-चांपा , पामगढ़ और आंशिक रूप से सक्ती और जैजैपुर के मतदान केंद्र शामिल हैं। जिले में इस बार महिला मतदान केंद्रों की संख्या 2 सौहै। इनमें से 30 केंद्रों को संगवान मतदान केंद्र के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इन केंद्रों में विशेष साज - सज्जा की गई हैऔर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए फ्लैक्स , बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे। अकलतरा, जांजगीर-चांपा और पामगढ़ में 10 - 10 संगवारी मतदान केंद्र बनाया जाएगा।

वहीं तीनों विधानसभाओं में 50 - 50 महिला मतदान केंद्र अलग से बनेगा जबकि जिले में स्थित सक्ती और जैजैपुर विधानसभा के बूथों में 10 - 10 महिला मतदान केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा जिले अकलतरा, जांजगीर-चांपा और पामगढ़ विधानसभा में एक-एक दिव्यांग मतदान केंद्र बनेगा। इस तरह इस बार महिला अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी बड़ी तादात में लगेगी। इन केंद्रों में पानी , शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है ताकि महिलाओं को ठहरने और चुनाव कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विधानसभा चुनाव में बनाए गए थे10 पिंक बूथ

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में प्रत्येक विधानसभा में 10 - 10 पिंक बूथ बनाया गया था मगर इस बार जिले में ही 2 सौ पिंक बूथ बनेंगे। इनमें से 30 केंद्रों को संगवारी मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया जाएगा।

विधानसभावार विभिन्न् श्रेणी के मतदान केंद्र

विधानसभा का नाम - संगवारी - दिव्यांग - युवा - महिला केंद्र

अकलतरा - 10 - 01 - 05 - 50

जांजगीर-चांपा - 10 - 01 - 05 - 50

पामगढ़ - 10 - 01 - 05 - 50

सक्ती आंशिक - 0 - 0 - 0 - 10

जैजैपुर आंशिक - 0 - 0 - 0 - 10

2024-05-06T17:56:55Z dg43tfdfdgfd