JANJGIR-CHAMPA NEWS : त्रिपुरा से वोट डालने लौटे 11 मजदूर, हुआ स्वागत

नईदुनिया न्यूज , पामगढ़ : जिला प्रशासन द्वारा पलायन पर गए मजदूरों की वापसी के लिए घर आजा संगी कार्यक्रम चलाया गया। ताकि वे चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसा से त्रिपुरा राज्य के आरबीआई भट्ठा गांव राईपासा, जिला-डलाई फुलाई में मजदूरी करने गये रामभजन, परदेशीराम, राजेश, राजेश्वरी, राजकुमार, अमर, रामकली, अजय, भूरी चौहान, देवप्रसाद, रिंकी चौहान सहित 11 मजदूर गांव पहुंचे। ग्राम पंचायत कोसा पहुंचने पर पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, मेट, आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा पुष्पगुच्छ तथा श्रीफल भेंट कर इनका स्वागत किया गया। सभी से लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में मतदान करने निमंत्रण पत्र दिया गया। मजदूरों ने कहा कि वोट डालने के लिए ही गांव पहुंचे हैं।

केंद्रों में मतदान दल का आरती उतारकर स्वागत

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर चांपा: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को जब मतदान सामग्री के साथ मतदान दल मतदान केन्द्र पहुंचा तो ग्रामीणों ने उनका फूलों की माला और तिलक लगाकर स्वागत किया। जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम नवागांव के आदिवासी आदर्श मतदान केंद्र आदिवासी महिलाओं द्वारा मतदान दल का परंपरागत स्वागत किया गया। इसके साथ ही जिले के मतदाताओं के स्वागत के लिए मतदान केन्द्र तैयार हो गए।

जिले में 11 आदर्श मतदान केन्द्र अलग - अलग थीम के आधार पर तैयार किये गये है। इनमें गेरूवा आर्ट, रैनबो (इंद्रधनुष), कोसा कांसा कंचन, बैराज थीम, ब्लेक एंड ह्वाईट, इंडिया गेट, आदिवासी संस्कृति, ईकोफ्रेंडली, पारंपरिक बांस शिल्प, वर्ली आर्ट व जल संरक्षण की थीम पर साज - सज्जा कर सुशोभित किया गया है। इन मतदान केन्द्रों को देखकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

2024-05-06T17:56:55Z dg43tfdfdgfd