JANJGIR-CHAMPA NEWS : पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष तिवारी भाजपा में शामिल

नईदुनिया न्यूज, शिवरीनारायण: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजीतसेन तिवारी ने लोकसभा चुनाव के वोटिंग के पूर्व भाजपा का दामन थाम लिया। वे लंबे समय से कांग्रेस से जुडे हुए थे और नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष थे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। भाजपा प्रवेश करने के बाद अजीतसेन तिवारी ने मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। कांग्रेस की रीति नीति से क्षुब्ध होकर उन्होंने पार्टी छोड़ा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर सविता तिवारी, राहुल थवाईत, भरतमणी वैष्णव, बुधेश्वर केशरवानी, आनंद केशरवानी, गौरव केशरवानी, सची तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लालमणि के परिवार ने छोड़ा इसाई धर्म, किया घर वापसी

नईदुनिया न्यूज , डभरा : क्षेत्र के ग्राम धुरकोट निवासी लालमणि पटेल का परिवार हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिये थे। वे ईसाई धर्म को मानते थे, मगर अब लालमणि पटेल के परिवार ने ईसाई धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म को अपना कर घर वापसी कर लिया है। लालमणि पटेल के वापस हिन्दू धर्म अपनाने पर ग्राम धुरकोट के अघरिया समाज एवं डभरा क्षेत्र के अघरिया समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

2024-05-07T19:00:49Z dg43tfdfdgfd