JASHPUR NEWS:पारंपारिक परिधान में वोट डालने मतदान केंद्र बगिया पहुंची महिलाओं का समूह

नईदुनिया न्यूज,जशपुरनगर : लोकसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा में पांच-पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधानसभा कुनकुरी के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 49 बगिया में पारंपारिक परिधान में महिलाओं को समूह मतदान करने पहुंचा। आदर्श मतदान केंद्र बगिया में निर्वाचन आयोग ने खास सजावट की व्यवस्था की थी।

मतदान केंद्र बगिया का प्रवेश द्वार बांस से बने टोकनी, पंखे आदि से बनाया गया है। प्रवेश द्वार पर मोर पंख से सजावट की गई है। मतदान करने के पश्चात सेल्फी के लिए बनाए गए सेल्फी जोन भी मोहक लग रहे हैं। ढोल, सूपा, मयूर पंख, बांस से बनी आकृतियों से बनाए गए सेल्फी जोन में मतदाताओं के द्वारा मतदान करने के बाद सेल्फियां ली जा रही है।

0-0

2024-05-07T15:29:55Z dg43tfdfdgfd