JHARKHAND WEATHER TODAY: पूरे झारखंड में रेड अलर्ट, दोपहर 12 से 3 के बीच बेवजह न निकलें; स्कूलों की टाइमिंग बदली

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। अब सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। राज्य के एक दर्जन जिलों का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। वहीं कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है।

22-23 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना

22 और 23 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के अधिकांश जिलों में विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अगले पांच दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं।

राजधानी में हिट वेव चलने लगी: अभिषेक आनंद

Jharkhand News: मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में हिट वेव चलने लगी है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। आने वाले एक से दो दिनों में तापमान एक से दो डिग्री सेल्यिसय बढ़ सकता है।

वहीं 22 और 23 अप्रैल को राहत की संभावना है। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके बाद उमस से लोगों को परेशानी होगी। वहीं शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री व डाल्टेनगंज का 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

संथाल में हीट वेब

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार संथाल परगना में भी 20 से 21 तक हीट वेब चलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्कूलों का बदला टाइम टेबल

बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों ने समय सारिणी में बदलाव शुरू कर दिया गया है। कई स्कूलों ने सुबह स्कूल पहुंचने और दोपहर छुट्टी के समय में बदलाव किया है। वहीं कई स्कूल अगले सप्ताह से टाइमिंग में जल्द ही बदलाव करेंगे।

डीएवी आलोक, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी बरियातू, जेवीएम श्यामली, आरक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, केरलि स्कूल ने पहले ही सुबह के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। डीएवी बरियातू में सुबह आठ बजे से कक्षाओं का संचालन होता था। अब 7.30 कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Board Result 2024: 10वीं के बाद 10 दिनों में ही घोषित हो जाएंगे 12वीं के नतीजे भी, पढ़ें अपडेट

Hemant Soren के मामले में नया मोड़! सद्दाम की डायरी ने खोल दिए कई राज, प्लॉट नंबर 1055 के लिए...

2024-04-20T04:34:53Z dg43tfdfdgfd