JHARKHAND WEATHER: झारखंड में बरसेगा 'बारिश का सितम', IMD की ओर से अगले 3 दिनों के लिए अलर्ट जारी

रांचीः रांची मौसम केंद्र ने 7 सितंबर, 2024 को बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 11 सितंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का दिखेगा असर

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले तीन दिनों में झारखंड की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से राज्य में 8 सितंबर से बारिश शुरू होगी। 8 और 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज और वज्रपात भी हो सकता है।

8 और 12 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश-वज्रपात की संभावना

10 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 11 और 12 सितंबर को लगभग पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। 11 सितंबर को दक्षिणी और मध्य झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसमें रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं।

अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 1-2 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-09-07T16:03:23Z dg43tfdfdgfd