LOK SABHA ELECTION LIVE: चुनाव आयोग ने कहा- इस ऐप पर देखें मतदान के आंकड़े, हर दो घंटे में होते हैं अपडेट

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार रविवार की शाम थम गया। आगामी चरणों के चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। बता दें, सात मई को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदान होना है।

आज ओडिशा में पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।

भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया

चुनाव के तीसरे चरण के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए सील किया गया। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है

ओडिशा में घरेलू बिजली बिल्कुल मुफ्त होगी: अपराजिता सारंगी

भाजपा नेता अपराजिता सारंगी ने कहा, 'सुभद्रा योजना के तहत हम महिलाओं को 50,000 रुपए के वाउचर देंगे। धान उठाव में किसानों को होने वाली सभी परेशानियां दूर की जाएंगी। धान खरीदने पर किसानों को प्रति क्विंटल 3,100 रुपए दिए जाएंगे। हर जगह कोल्ड स्टोरेज बनेंगे...ओडिशा में घरेलू बिजली बिल्कुल मुफ्त होगी क्योंकि सभी घरों की छतों पर सौर पैनल लगाए जाएंगे...75,000 किमी सड़कें बनाई जाएंगी।'

हम इंदौर की सीट प्रचंड बहुमत से जीतेंगे: जगदीश देवड़ा

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, 'ज्यादा से ज्यादा मतदान हो और मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसके लिए सभी विधायकों से चर्चा की गई है...हम इंदौर की सीट प्रचंड बहुमत से जीतेंगे।'

चुनाव में हमें सकारात्मक नतीजे मिलेंगे

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, 'यहां प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर लोगों में काफी उत्साह है...चुनाव में हमें सकारात्मक नतीजे मिलेंगे, ओडिशा में 21 की 21 सीटें जीतेंगे।'

ये सिर्फ घोषणा पत्र नहीं, पीएम मोदी का गारंटी पत्र भी: संबित पात्रा

पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने कहा, 'भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने ओडिशा का घोषणापत्र लॉन्च किया है। ये सिर्फ घोषणा पत्र नहीं है, यह प्रधानमंत्री मोदी का गारंटी पत्र भी है...माताओं के लिए सबसे बड़ी योजना 'सुभद्रा योजना' है...हर मां को 50 हजार रुपए का वाउचर मिलेगा, जो वो 2 साल के अंदर खर्च कर सकेंगी।'

पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीटों पर कल मतदान

तीसरे चरण के मतदान से पहले सूजापुर मतदान केंद्र पर ईवीएम का बंटवारा किया गया। कल तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की चार लोकसभा सीटों- मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद के लिए मतदान किए जाएंगे।

कांग्रेस ने भारत को अपमानित कराया

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जो जितना राम विरोधी होगा वह उतना ही राष्ट्र विरोधी होगा। कांग्रेस का यह आचरण लगातार राम भक्तों का अपमान कर रहे हैं बल्कि हमारे सनातन राष्ट्र का भी अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश-दुनिया के अंदर भारत को अपमानित कराया है।'

चार जून बीजद सरकार की एक्सपाइरी डेट: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के गंजम में कहा, 'चार जून को बीजद सरकार की एक्सपाइरी डेट लिखी हुई है। आज छह मई है और छह जून को भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा, 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा पार्टी के मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह होगा।'

यहा लोकतंत्र के बहुत चुनाव हुए, लेकिन...: किशोरी लाल शर्मा

कांग्रेस कार्यालय के बाहर अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ करने पर अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "ये हमारी अमेठी की संस्कृति कभी नहीं रही। यहा लोकतंत्र के बहुत चुनाव हुए। यह पहली बार देख रहे हैं। ये कौन लोग चुनाव लड़ने आ गए जो इस तरह की संस्कृति पैदा कर रहे हैं। इनके आपस में रिश्ते भी हैं विचारधारा में ये अलग-अलग हैं। ये हमारे भाइयों को भाइयों से लड़ा रहे हैं। लोग अपने काम पर वोट मांगे। हम इससे डरने वाले नहीं हैं। इससे उन्हीं का नुकसान होने वाला है। ये अमेठी की संस्कृति नहीं है।"

राहुल गांधी ने उरी और बालाकोट के बाद सबूत मांगे थे: चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'पीएम मोदी की सरकार आतंकवादियों के खिलाफ खड़ी रहती है। ये लोग आतंकवादियों के पक्ष में बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने उरी और बालाकोट के बाद सबूत मांगे थे। राहुल गांधी ने कहा था कि शहादत पर ये लोग राजनीति करते हैं। ये लोग आतंकवादियों के साथ समझौता करते हैं PFI के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं क्योंकि इनको वोट बैंक चाहिए... जिसने ऐसा किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।'

ग्वालियर में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण से पहले ग्वालियर में पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम के साथ रवाना किया जा रहा है।

शाह का कृष्णानगर में चुनावी रोड शो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नादिया के कृष्णानगर में चुनावी रोड शो किया।

ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार बनेगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इसबार बीजद जाएगी और भाजपा आएगी। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार बनेगी। ओडिशा को भाजपा का पहला सीएम मिलेगा और ओडिशा की बेटी या बेटा ही यहां सीएम बनेगा। कोई बाहर वाला नहीं बनेगा।'

भूपेश बघेल को रायबरेली का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली और अशोक गहलोत को अमेठी का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

भाजपा का कहना है कि वे चुनाव जीतेंगे तो संविधान बदल देंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "जो भी भारत के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ो के मिला है जल जमीन जंगल का हक संविधान ने दिया है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि इसे परे किया जाए और उनका पूरा का पूरा राज हो। आपके अधिकार आपसे छीने जाएं। हम उनको रोकने की कोशिश कर रहे हैं... भाजपा के नेताओं ने साफ बोला है कि अगर वे चुनाव जीतेंगे तो संविधान बदल देंगे इसलिए उन्होंने 400 सीट का नारा दिया था। 400 सीट छोड़िए उनको 150 भी नहीं मिलने वाली है। उनके अलग नेता कहते हैं कि हम आरक्षण छीन लेंगे।"

30 करोड़ रुपए बरामद हुए: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'झारंखड में कल रात ही एक मंत्री के घर से 30 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।'

 बीआरएस और कांग्रेस दोनों परिवारवाद और भ्रष्टाचार के जमावड़े

तेलंगाना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस दोनों परिवारवाद और भ्रष्टाचार के जमावड़े हैं। कांग्रेस सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की पार्टी है तो वहीं, बीआरएस केसीआर, के.कविता और केटीआर की पार्टी है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी बेल पर हैं तो के.कविता जेल में हैं। रैली में उन्होंने आगे कहा कि यह बोलते हैं कि भाजपा आएगी तो आरक्षण को खतरा है। चारी वे करते हैं, डाका वे डालते हैं और उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटें और करनाल की एक विधानसभा सीट भाजपा ही जीतेगी। 

तेलंगाना में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि UCC की गंगा जो उत्तराखंड से निकली है, वह पूरे देश में बहेगी। एक तरफ, पीएम मोदी देश जोड़ने की बात करते हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस देश तोड़ने की बात कर रही है।

नसीम खान ने वापस लिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी द्वारा मुस्लिम नेताओं को उम्मीदवार ने बनाने से खफा कांग्रेस नेता नसीम खान ने इस्तीफा वापस ले लिया है। सोमवार को महाराष्ट्र के एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खान ने इसकी घोषणा की। खान ने कांग्रेस अभियान समिति के सदस्य के रूप में पद छोड़ दिया था। हालांकि, इस्तीफा वापस लेने के बाद वे दुबारा से एमवीए नेताओं के लिए प्रचार करेंगे। 

चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। हर कोई स्वतंत्र रूप से बोल सकता है। खान ने अभियान समिति से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। वह पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। खान ने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व ने उनके मुद्दे पर ध्यान दिया है और आश्वास्त किया है कि वे भविष्य में उचित निर्णय लेंगे। खान ने कहा कि मैं वफादार कांग्रेसी हूं। पीएम पद के लिए मैं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को मजबूत करूंगा। मैं परेशान नहीं हूं। 

 

पीएम मोदी ने साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन आए दिन ईडी-ईडी चिल्लाते हैं। आज पूरा देश देख रहा है। झारखंड में ED ने आज नोटों के पहाड़ निकाले हैं। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक के पास से यह नोटों का पहाड़ निकला है। कांग्रेस ने अपने घरेलू सहायक के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान करेंगे।

आंधी-बारिश के कारण नहीं उतर सका सीएम नवीन पटनायक का हेलीकॉप्टर

आंधी और बारिश के कारण ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजेडी नेता वीके पांडियन भुवनेश्वर के हवाईअड्डे पर नहीं उतर पाया। दोनों नेता खरियार से लौट रहे थे। करीब 30 मिनट तक हवाईअड्डे के ऊपर ही हवा में घूमने के बाद झारसुगुड़ा की ओर चला गया। दोनों झारसुगुड़ा में सुरक्षित उतरे। 

भाजपा का मंत्र- विकास, विकास और विकास

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ले में पीएम मोदी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश में इतना काम कर सकती है तो वाईएसआर कांग्रेस की सरकार क्यों नहीं कर सकती। भाजपा का मंत्र है- विकास, विकास और विकास तो वहीं, वाईएसआरसीपी का मंत्र है- भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार। 

राधिका खेड़ा के बयान को भूपेश बघेल ने बताया बेतुका

कांग्रेस की पूर्व वरिष्ठ नेता राधिका खेड़ा के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसा कोई विवाद नहीं है। अगर उन्हें भाजपा में शामिल होना है तो हो जाएं, हमारी शुभकामनाएं हैं। लेकिन इस तरह के बेतुके आरोप लगाना उचित नहीं। 

हमें सैनिकों पर गर्व: चन्नी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। वे हमारी रक्षा करते हैं। हम हमलों की निंदा करते हैं। मैंने पुलवामा हमले की भी निंदा की थी और आज भी करता हूं। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वे इसका राजनीतिकरण न करें और न मैं ऐसा करना चाहता हूं। 

दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भाजपा ने दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, सीएम हिमंत बिस्व सरमा, अरविंदर सिंह लवली सहित अन्य नेता शामिल हैं। 

हम भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना चाहते हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम नए भारत का हम निर्माण करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक विकसित भारत बनेगा। हम भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना चाहते हैं। हम विश्व की महाशक्ति बनना चाहते हैं।

बिहार की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी एनडीए

गृह राज्य मंत्री व उजियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय ने कहा कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। देश में एनडीए 400 सीटें पार करेगी और यह हम नहीं बल्कि देश की जनता कह रही है। यहां कोई चुनौती नहीं है। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में किया रोड शो 

 
 

ईसी का राजनीतिक दलों को निर्देश

चुनाव आयोग ने सोमवार को सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया कि वे अपने सोशल मीडिया से फर्जी सामग्री उनके संज्ञान में आने के तीन घंटे के भीतर हटाएं। आयोग ने गलत सूचना का प्रचार और डीपफेक बनाने के लिए एआई उपकरणों के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है। ईसी ने चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने पर जोर दिया। 

मोदी सरकार को तेजस्वी ने बताया राक्षसराज

गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपीए की सरकार ने आरटीआई, मनरेगा और गरीब रथ जैसी ट्रेनें देश को दी हैं। अगर यह भाजपा को जंगलराज लगता है तो आज पीएम मोदी की सरकार राक्षसराज है। 

चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई है। 26/11 मुंबई हमले पर दिए गए उनके बयान से भाजपा नेताओं में गुस्सा है। भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है और आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की है।  

निर्वाचन आयोग ने टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को निर्देश दिया है कि वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपने भाषणों में सावधानी बरतें।

वोटर टर्नआउट ऐप पर हर दो घंटे में अपडेट किए जाएंगे मतदान के आंकड़े

चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए चरण-वार मतदान को दिखाने के लिए उन्होंने अपने मोबाइल एप्लिकेशन में एक नई सुविधा जोड़ी है। आयोग ने कहा कि मतदान के दिन शाम 7 बजे तक मतदाता मतदान के आंकड़े, वोटर टर्नआउट ऐप पर देख सकते हैं। ऐप पर हर दो घंटे में आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। हालांकि, शाम 7 बजे के बाद दो घंटे की सीमा हटा दी जाती है। 

खुद की एआई वीडियो पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक एआई वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आप सब की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर आनंद आया। चुनाव की गहमागहमी के दौरान इस तरह की रचनात्मकता आनंददायक है। 

2024-05-06T03:43:00Z dg43tfdfdgfd