MAHADEV BETTING APP CASE: पुलिस के शिकंजे में साहिल खान, इस सिटी से किया गिरफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई क्राइम ब्रांच एसआईटी टीम ने आखिरकार साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो बॉम्बे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर साहिल मुंबई से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि तकरीबन 40 घंटे पीछा करने के बाद आखिरकार साहिल को पकड़ लिया गया। वे बार-बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहे थे। एसआईटी टीम ने 2023 में साहिल सहित तीन लोगों को समन भेजा था, लेकिन वे पहुंचे ही नहीं।

2024-04-28T04:11:51Z dg43tfdfdgfd