NEET EXAM 2024: एनसीईआरटी से पूछे गए सभी सवाल, भौतिकी रहा कठिन

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस (नीट) का आयोजन रविवार को किया गया। राजधानी में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें करीब 17 हजार विद्यार्थी शामिल हुए।राजधानी के कार्मल कान्वेंट, आइइएस स्कूल, आनंद विहार स्कूल, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 सहित अन्य केंद्रों पर इस परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों का सबसे पहले बायोमीट्रिक अटेंडेंस लिया गया। परीक्षा केंद्र पर धूप के कारण परीक्षार्थियों को मुख्य द्वार पर सामान्य जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बाद अंदर हाल में उनकी कड़ी जांच की गई। इस दौरान शूज, मोजे, रंगीन चश्मा, टोपी, घड़ी, सभी प्रकार के कैलकुलेटर, रंगीन पेन,रंगीन बोतल सहित सब कुछ बाहर रखवा दिया गया। परीक्षा हाल में केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई ।कई विद्यार्थी स्लीपर में ही परीक्षा देने शामिल हुए थे।परीक्षा केंद्र के अंदर एक-एक कर प्रवेश दिया गया।सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक विद्यार्थियों को अलग-अलग समय पर प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर आसान था, लेकिन भौतिकी और रसायनशास्त्र के प्रश्न लेंदी पूछे गए थे, जिससे समय कम पड़ गया। वहीं विशेषज्ञ का मानना है कि पेपर आसान था, लेकिन पिछले साल के मुकाबले भौतिकी कठिन रहा होगा। भौतिकी के कुछ प्रश्न विद्यार्थियों के लिए कठिन रहे होंगे, क्योंकि कुछ प्रश्नों के विकल्प एनसीईआरटी से बाहर के पूछे गए थे।वहीं रसायनशास्त्र में एक सवाल करने में विद्यार्थियों को परेशानी हुई होगी। इसमें दो सवाल ट्रिकी थे, जिससे विद्यार्थी असमंजस में रहे होंगे। एनसीईआरटी किताब से तीनों विषयों से सवाल पूछे गए।

इनका कहना है

-पेपर अच्छा था।भौतिकी के सवाल लेंदी थे, जिससे समय कम पड़ गया। पिछले सालों के मुकाबले पेपर ठीक था।

कृतिका दुबे, छात्रा

--

-रसायनशास्त्र के प्रश्न कठिन थे।जीवविज्ञान के प्रश्न अच्छे थे। निगेटिव मार्किंग भी है तो कुछ कठिन सवालों को हल करने का प्रयास नहीं किया।

सलोनी परमार,छात्रा

-पेपर ठीक था।जीवविज्ञान के सवाल अच्छे थे, लेकिन बाटनी के कुछ सवाल कठिन थे, जिससे समय कम पड़ गया।वहीं भौतिकी के कुछ प्रश्न लेंदी थे।

ताबिया खान, छात्रा

-फिजिक्स के प्रश्न सही थे।जीवविज्ञान व रसायनशास्त्र के प्रश्न थोड़े लेंदी थे। इस कारण समय ज्यादा लगा।सभी प्रश्न एनसीईआरटी से पूछे गए थे।

-अथर्व पांडे, छात्र

रणधीर सिंह,विशेषज्ञ

-पूरा पेपर 720 अंक का था। पेपर में 200 में से 180 सवाल हल करना था। निगेटिव मार्किंग भी था।

हर विषय में दो सेक्शन थे।

-भौतिकी का पेपर कठिन रहा। इसमें 12वीं से 30 प्रश्न व 11वीं से 20 प्रश्न पूछे गए। इसमें 24 सवाल आसान थे और मध्यम 22 सवाल और चार सवाल कठिन थे। इनमें 33 सवाल न्यूमेरिकल आधारित और 17 सवाल सैद्धांतिक पूछे गए थे।

-रसायनशास्त्र में पिछले साल की तुलना में पेपर थोड़ा ठीक रहा । इसमें 11वीं में से 25 सवाल और 12वीं से 25 सवाल पूछे गए थे। वहीं 35 सवाल आसान थे, 13 मध्यम स्तर का और दो सवाल कठिन थे। वहीं 24 प्रतिशत न्यूमेरिकल, 52 प्रतिशत सैद्धांतिक प्रकार के पूछ गए थे।

-बाटनी में 11वीं से 26 प्रश्न व 12वीं से 24 प्रश्न पूछे गए थे। 34 सवाल अासान थे, मध्यम स्तर के 13 और कठिन तीन सवाल पूछे गए थे। सभी सवाल सीधे एनसीईआरटी से पूछे गए हैं।

-जूलाजी में 50 प्रश्न सीधे एनसीईआरटी से पूछे गए। इसमें 11वीं से 25 सवाल, 12वीं से 25 प्रश्न पूछे गए। जूलाजी का एक सवाल बहुत कठिन था, बाकी अासान थे।

2024-05-05T16:52:57Z dg43tfdfdgfd